लगातार दूसरी बार मजांसी सुपर लीग रद्द, क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर पड़ेगा असर?

भाषा, जोहानिसबर्ग
Follow us on Google News
share

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को बताया कि टी-20 मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार रद्द कर दिया गया है। एमएसएल का आयोजन फरवरी में होना था, लेकिन बोर्ड ने कहा कि...

cricket

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को बताया कि टी-20 मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार रद्द कर दिया गया है। एमएसएल का आयोजन फरवरी में होना था, लेकिन बोर्ड ने कहा कि कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप के प्रसार के बाद कई देशों के दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध के कारण उसे इस टूर्नामेंट को रद्द करने को बाध्य होना पड़ा है। इससे पहले 2020 सीजन को भी महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। हालांकि बाेर्ड के इस फैसले से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है।

'एशेज में इंग्लैंड 5-0 से हारेगा', एडिलेड में इंग्लिश टीम के हारने पर दिग्गज कंगारू स्पिनर ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी

सीएसए के कार्यवाहक सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, ''एमएसएल के 2021 सीजन को रद्द करने के फैसले का मतलब है कि सीएसएल और इसके रणनीतिक साझेदारों को कोविड-19 के बाद टूर्नामेंट में बदलाव और समीक्षा करके बाजार और अपनी व्यावसायिक स्थिति को दोबारा हासिल करने का मौका मिलेगा।'' उन्होंने कहा, ''इसके लिए एमएसएल की जगह घरेलू सीएसए टी-20 चैलेंज का आयोजन होगा, जिसमें आठ डिवीजन की टीम हिस्सा लेंगी और यह टूर्नामेंट फरवरी 2022 में होगा।''

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से मिल रही चुनौती, ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका में पिछले हफ्ते चौथी लहर के कारण कोविड-19 के रिकॉर्ड डेली मामले सामने आए। माना जा रहा है कि चौथी लहर का कारण ओमिक्रॉन स्वरूप है। रविवार को सीएसए ने कोविड-19 के डर के कारण एहतियाती तौर पर चार दिवसीय फ्रेंचाइजी सीरीज के बाकी दौर के मुकाबले स्थगित कर दिए थे। यह देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से एक हफ्ते पहले एमएसएल को रद्द करने की घोषणा की गई है।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।