फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: COA से बात की, हितों से टकराव की कोई बात नहीं: सौरव गांगुली

IPL 2019: COA से बात की, हितों से टकराव की कोई बात नहीं: सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका प्रशासकों की समिति (सीओए) से सलाह के बाद ही ली है। गांगुली...

IPL 2019: COA से बात की, हितों से टकराव की कोई बात नहीं: सौरव गांगुली
एजेंसी,कोलकाताThu, 14 Mar 2019 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका प्रशासकों की समिति (सीओए) से सलाह के बाद ही ली है। गांगुली ने कहा, ''इसमें बिलकुल भी हितों का टकराव नहीं है। मैंने पहले ही आईपीएल संचालन परिषद से इस्तीफा दे दिया था। मैंने इस भूमिका के लिए प्रतिबद्धता से पहले भी सीओए से बात की थी। 

सौरव गांगुली पांच साल से ज्यादा समय से प्रशासक रहे हैं, लेकिन अब वह तकनीकी और रणनीतिक मामलों में योगदान दे रहे हैं। केकेआर और अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स की कप्तानी कर चुके गांगुली ने कहा, ''मैं रोमांचित हूं। मैं हमेशा से ही क्रिकेट में लौटना चाहता था। आप कह सकते हैं कि अब मुझे खुशी हो रही है। हां मैं केकेआर का कप्तान था। लेकिन यह भूमिका पूरी तरह से अलग है। मैदान में खेलना डगआउट में बैठकर सलाह देना काफी अलग है। बतौर कप्तान मुझे मैदान पर भी रणनीति का कार्यान्वयन करना होता था। लेकिन इसमें प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी क्रिकेटर पर ही होगी।''

IPL 2019: सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण (IPL 2019) से पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया है। आईपीएल टी-20 लीग में अपना भाग्य बदलने और पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली की टीम इस बार नए नाम और नए चेहरे के साथ टूनार्मेंट में उतरने जा रही है। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली अपनी नयी भूमिका में टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम 24 मार्च को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली 26 मार्च को अपना पहला घरेलू मैच फिरोजशाह कोटला मैदान पर गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें