फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटSL vs BAN Highlights: तौहीद की जुझारू पारी पर फिरा पानी, श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश को लगभग एशिया कप से बाहर

SL vs BAN Highlights: तौहीद की जुझारू पारी पर फिरा पानी, श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश को लगभग एशिया कप से बाहर

SL vs BAN Asia Cup Match Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

SL vs BAN Highlights: तौहीद की जुझारू पारी पर फिरा पानी, श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश को लगभग एशिया कप से बाहर
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 09 Sep 2023 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका ने शनिवार को सुपर-4 राउंड में बांग्लादेश को 21 रन से हराकर लगभग एशिया कप 2023 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। श्रीलंका ने 258 रन का टारगेट रखा और बांग्लादेश को 48.1 ओवर में 238 रन पर ढेर कर दिया। बांग्लदेश के लिए तौहीद हृदय ने जुझारू पारी खेली। उन्होंने छठे नंबर पर उतरने के बाद 97 गेंदों में 82 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का मारा। मुश्फिुर रहीम 29, मेहदी हसन मिराज 28 और मोहम्मद नईम 21 रन ही बना सके। लिटन दास ने 15 और कप्तान शाकिबल अल हसन महज 3 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से महीश थीक्षाना, कप्तान दाशुन शनाका और मथीशा पथिराना ने तीन-तीन विकेट लिए।

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन जुटाए। सदीरा समरविक्रमा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 72 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 93 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 50 और पथुम निसांका ने 40 और कप्तान दासुना शनाका ने 24 रन का योगदान दिया। चरिथ असलंका (10) और धनंजय डिसिल्वा (6) का बल्ला नहीं चला। दुनिथ वेलालगे (3) रन आउट हुए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने तीन-तीन जबकि शोरिफुल ने दो विकेट चटकाए।  बांग्लदेश की यह सुपर-4 राउंड में लगातार दूसरी हार है। बांग्लादेश को पहले मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से रौंदा था।

 Sri Lanka vs Bangladesh LIVE Scorecard

BAN 236/10 (48.1 ओवर)

SL 257/9 (50 ओवर)

- श्रीलंका ने 21 रन से विजयी परचम फहरा दिया है। बांग्लादेश की ओर से आउट होने  वाले आखिरी प्लेयर नसुम अहमद (15 गेंदों में 15) रहे। उन्हें पथिराना ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। हसन महमूद 7 गंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

- बांग्लादेश ने नौवां विकेट खो दिया है। शोरिफुल इस्लाम को पथिराना ने 47वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने 7 गेंदों में 7 रन बनाए। 

- बांग्लादेश का सातवां विकेट तौहीद के रूप में गिरा है। उन्हें थीक्षाणा ने 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। तौहीद ने 97 गेंदों में 82 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और 1 छक्का मारा। थीक्षाणा ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर तस्कीन अहमद (1) को अपने जाल में फंसाया। बांग्लादेश को 36 गेंदों में 57 रन चाहिए।

- शमीस हुसैन को थीक्षाना ने पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 10 गेंदों में 6 रन बनाए और 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। बांग्लादेश को 48 गेंदों में 75 रन की जरूरत है। तौहीद 69 और नसुम अहमद 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- बांग्लादेश का पांचवां मुश्फिकुर रहीम के तौर पर गिरा है। उन्हें शनाका ने 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। मुश्फिकुर ने 48 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद रजिथा को कैच दिया। उन्होंने तौहीद के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। तौहीन 51 रन बनाकर टिके हुए हैं। शमीम हुसैन (1*) उनका साथ देने के लिए उतरे हैं।

- तौहीद अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 68 गेंदों में 45 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर 44 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

- लिटन दास 24 गेंदों में 15 रन जोड़ने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्होंने एक चौका मारा। लिटन को निथ वेलालगे ने 19वें ओवर में कुसल मेंडिस को लपकवाया। मुश्फिकुर 12 और तौहीद 11 रन बना चुके हैं।

- बांग्लादेश को तीसरा झटका कप्तान शाकिब अल हसन के तौर पर लगा है। उन्होंने 7 गेंदों में 3 रन बनाए और 17वें ओवर में मथीशा पथिराना का शिकार बन गए। लिटन दास 12 और मुश्फिकुर रहीम 2 के निजी स्कोर पर हैं।

- बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज नईम और मिराज पवेलियन लौट गए हैं। मिराज को 12वें ओवर में शनाका ने मेंडिस के हाथों लपकावया। उन्होंने 46 गेंदों में 1 चौके के जरिए 21 रन बनाए। उन्होंने पहले विेकेट के लिए नईम के साथ 55 रन की पार्टनरशिप की। शनाका ने 14वें ओवर नईम को आउट किया। उन्होंने 29 गेंदों में 29 रन जुटाए। उन्होंने 4 चौके मारे। लिटन दास (4*) और कप्तान शाकिबल अल हसन (0*) क्रीज पर हैं।

- बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। नईम 20 और मेहदी 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

- बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए मोहम्मद नईम और मेहदी हसन मिराज आए हैं। श्रीलंका के लिए पहला ओवर स्पिनर कसुन रजिथा ने डाला। उन्होंने तीन रन खर्च किए, जिसमें वाइड के दो शामिल हैं। 

- श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा है। तस्कीन अहमद ने 50वें ओवर में 11 रन दिए और 2 शिकार किेए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर महीश थीक्षाना (2) और आखिरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को आउट किया। समरविक्रमा 72 गेंदों में 83 रन की पारी खेली।

श्रीलंका को झटका झटका कप्तान दासुन शनाका (32 गेंदों में 24) के तौर पर लगा। उन्हें हसन महमूद ने 47वें ओवर में बोल्ड किया। दुनिथ वेलालगे (3) 49वें ओवर में रन आउट हुए।

समरविक्रमा ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 45 गेंंदों में 50 रन  जुटाए। समरविक्रमा फिलहाल 56 रन बनकर बैटिंग कर रहे हैं। शनाका ने 15 रन बटोर लिए हैं।

धनंजय डिसिल्वा सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्हें हसन महमूद ने अपने जाल में फंसाया। डिसिल्वा ने 38वें ओवर की पहली गेंद पर मुश्फिकुर को कैच थमाया। उन्होंने 16 गेंदों में 6 रन बनाए। समरविक्रमा 39 और कप्तान दासुन शनाका 6 के निजी स्कोर पर हैं।

- श्रीलंका ने चौथा विकेट खो दिया है। चरिथ असलंका का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके के जरिए 10 रन बटोरे। उन्हें तस्कीन ने 32वें ओवर में पवेलियन भेजा। सदीरा समरविक्रमा  20 रन बनाकर टिके हुए हैं।

- कुसल मेंडिस ने अपना विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 73  गेंदों का सामना करने के बाद 50 न बनाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। मेंडिस को शोरिफुल ने 26वें ओवर में की पांचवीं गेंद पर तस्कीन अहमद के हाथों कैच कराया। सदीरा समरविक्रमा 3 और चरिथ असलंका 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

- श्रीलंका को दूसरा झटका ओपनर पथुम निसांका के रूप में लगा है। उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। निसांका ने 60 गेंदों ें 40 रन बनाए। उन्होंने5 चौके मारे। निसांका ने दूसरे विकेट के लिए मेंडिस के संग 74 रन की साझेदारी की।

- श्रीलंका टीम 100 रन के पार पहंच गई है। निसांका और मेंडिस फिफ्टी के नजदीक हैं। निसांका 57 गेंदों में 39 और मंडिस 58 गेंदों में 40 रन बना चुके हैं।

- श्रीलंका का पहला विकेट दिमुथ करुणारत्ने के रूप में गिरा है। उन्हें हसन महमूद ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मुश्फिकुर के हाथों लपकवाया। करुणारत्ने ने 17 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 18 रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए निसांका के संग 18 रन की साझेदारी की। निसांका 20 और कुसल मेंडिस 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

- श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की है। श्रीलंका ने पांच ओवर मे 26 रन जुटाए हैं। पथुम निसांका 12 और दिमुथ करुणारत्ने 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

- श्रीलंका की पारी का आगाज हो गया है। पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने पहला ओवर डाला और 8 रन दिए। निसांका ने पहली और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद और नसुम अहमद

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा और मथीशा पथिराना

 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े