पू्र्व कीवी क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को बताया सचिन तेंदुलकर से बड़ा ODI बल्लेबाज

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्रिकेट कमेंटेटर और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने रोहित शर्मा को सचिन तेंदुलकर से बड़ा वनडे बल्लेबाज कहा है। इससे पहले साइमन ने अपनी ऑल टाइम वनडे इलेवन में भी रोहित शर्मा को ओपनर चुना था।...

sachin-tendulkar and rohit sharma

क्रिकेट कमेंटेटर और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने रोहित शर्मा को सचिन तेंदुलकर से बड़ा वनडे बल्लेबाज कहा है। इससे पहले साइमन ने अपनी ऑल टाइम वनडे इलेवन में भी रोहित शर्मा को ओपनर चुना था। रोहित की क्षमताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी पारी में टेंपो बनाए रखते हैं। वह शायद ही कभी धीमे पड़ते हो, जबकि सचिन के साथ ऐसा नहीं था। रोहित शर्मा ने खुद को भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर ओपनर स्थापित कर लिया है। 2007 में उन्होंने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर डेब्यू किया, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। फिर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें 2013 में ओपनर बनाया। इसके बाद से सफेद गेंद क्रिकेट में रोहित का गेम एकदम बदल गया। 

साइमन डूल ने आईसीसी क्रिकेट इनसाइट आउट में कहा, ''जब रोहित क्रीज पर होते हैं तो 60, 70, 80 या 90 रन पर भी उनकी स्ट्राइक रेट कम नहीं होती। वह चमत्कारी खिलाड़ी हैं।'' 2007 में ही सचिन तेंदुलकर 90 के आसपास सात बार आउट हुए। इनमें से उनका तीन  बार 99 पर आउट होना भी शामिल है। शतक के पास पहुंचने पर वह धीमे हो जाते थे। अपने 100वें शतक के बाद 2012 के एशिया कप में उन्होंने 102 गेंदों पर 80 रन बनाए, लेकिन इसके बाद अपने 100 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 36 गेंदें लीं। यह उनका दूसरा सबसे धीमा शतक था। इसने भारत के गति को धीमा किया और भारत मैच हार गया। 

उमेश यादव ने चुना भारत का टेस्ट XI, ऋषभ पंत-चेतेश्वर पुजारा को नहीं मिली जगह

दूसरी तरफ रोहित शर्मा पिछले कुछ सालों में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के रूप में उभरे। उन्होंने 28 मैचो में 89 की स्ट्राइक रेट से 1490 रन बनाए। पिछले साल उनके सभी सात शतक अलग-अलग विरोधी टीमों के खिलाफ बने। उनके तीन दोहरे शतक में भी उनके नाम यह रिकॉर्ड है कि उन्होंने सबसे ज्यादा बार 150-200 के बीच रन बनाए हैं। 

साइमन डूल ने कहा, ''निजी रूप से मैं रोहित शर्मा को नंबर वन मानता हूं। रोहित का औसत 49 और स्ट्राइक रेट 89 है, जबकि सचिन का औसत 44 और स्ट्राइक रेट 86 है। यानी आंकड़ों के हिसाब से रोहित अद्भुत हैं और वह सचिन से बेहतर हैं। यही वजह है कि वह मेरे लिए सचिन तेंदुलकर से वनडे में आगे हैं। इसके बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है।''

हरभजन सिंह ने बताया, IPL में किन 2 टीमों के बीच मैच होता है भारत-पाकिस्तान जैसा

बता दें कि रोहित शर्मा ने 224 वनडे मैचों में 29 शतक और 49.27 के औसत से 9115 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.92 है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 108 मैच में उन्होंने 2273 रन बनाए है। इसमें उनका औसत 32.62 और स्ट्राइक रेट 138.78 है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 648 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक शामिल रहे।

Mridula Bhardwaj

लेखक के बारे में

Mridula Bhardwaj
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पू्र्व कीवी क्रिकेटर ने रोहित को बताया तेंदुलकर से बड़ा ODI बल्लेबाज