फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटक्या विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मिलनी चाहिए T-20 की कप्तानी, जानें क्या सोचते हैं कपिल देव

क्या विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मिलनी चाहिए T-20 की कप्तानी, जानें क्या सोचते हैं कपिल देव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कप्तानी बांटने के विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति दो कप्तानों की नहीं है और विराट कोहली अगर टी-20 में अच्छा कर रहे तो उन्हें...

क्या विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मिलनी चाहिए T-20 की कप्तानी, जानें क्या सोचते हैं कपिल देव
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 21 Nov 2020 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कप्तानी बांटने के विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति दो कप्तानों की नहीं है और विराट कोहली अगर टी-20 में अच्छा कर रहे तो उन्हें कप्तान बने रहने देना चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात में हाल ही में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस विजेता बनी। यह टीम का पांचवा आईपीएल खिताब था और उसने सभी खिताब रोहित की अगुवाई में जीते हैं। वहीं विराट कोहली की टीम क्वालीफायर से बाहर हो गई। विराट की टीम ने अबतक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि विराट की जगह टी-20 की कप्तानी अब रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए।

पूर्व क्रिकेटर रघुनाथ चंदोरकर ने मनाया अपना 100वां जन्मदिन

1983 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने हिन्दुस्तान टाइम्स की वचुर्अल समिट के दूसरे दिन कहा कि मैं पहले अपनी संस्कृति देखता हूं। हमारे यहां दो कप्तानों का विचार नहीं चलता। क्या एक कंपनी में दो सीईओ हो सकते हैं। अगर विराट कोहली टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें टीम का कप्तान बने देना चाहिए। भारत के महानतम ऑलराउंडर में से एक कपिल देव का मानना है कि अलग-अलग कप्तान होने से टीम को सामंजस्य बैठाने में दिक्कत आएगी।

गांगुली ने वीरू को कुछ ऐसे दिया IPL 2020 की सफलता का क्रेडिट

उन्होंने कहा कि प्रत्येक फॉर्मेट में हमारी 80 प्रतिशत टीम समान है। खिलाड़ियों को अलग-अलग विचारों वाले कप्तान पसंद नहीं है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की बात अलग है। उनकी मानसिकता और संस्कृति अलग है। लेकिन हमारे यहां दो कप्तानों का विचार खिलाड़ियों में उलझन पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली लिमिटेड ओवरों में उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर नए कप्तान के लिए सोचा जा सकता है। लेकिन जब तक वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं तबतक उन्हें टीम की अगुवाई करने देना चाहिए। मेरे ख्याल में दो-तीन खिलाड़ी हैं जो विराट की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें