फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटशोएब अख्तर ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI टीम, रोहित शर्मा नहीं इसे चुना कप्तान

शोएब अख्तर ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI टीम, रोहित शर्मा नहीं इसे चुना कप्तान

Shoaib Akhtar Picks All Time IPL XI: शोएब अख्तर ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का कप्तान रोहित शर्मा को नहीं बल्कि चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है।

शोएब अख्तर ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI टीम, रोहित शर्मा नहीं इसे चुना कप्तान
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 16 May 2022 10:02 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Shoaib Akhtar Picks All Time IPL XI: आईपीएल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर है। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और 7 टीमें बाकी तीन स्थान के लिए एक दूसरे से लड़ रही है। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इस दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। आईपीएल 2022 के खत्म होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस टीम में उन्होंने सबसे अधिक चार भारतीय और तीन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चुने हैं। वहीं उन्होंने इस टीम का कप्तान 5 बार के चैंपियन रोहित शर्मा को नहीं बल्कि चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है।

चतुर बनने के चक्कर में गोल्डन डक का शिकार हुए डेविड वॉर्नर, सरफराज खान भी थे उनके इस फैसले से नराज

शोएब अख्तर ने क्रिस गेल और रोहित शर्मा को इस टीम का सलामी बल्लेबाज चुना है। स्पोट्स कीड़ा से बात करते हुए उन्होंने कहा "मेरी सबसे पहली पसंद क्रिस गेल होंगे क्योंकि वह घातक बल्लेबाज है, वहीं दूसरी पसंद रोहित शर्मा होंगे। वह एक महान खिलाड़ी हैं।"

अख्तर ने तीसरे नंबर पर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को चुना है, वहीं चौथे, पांचवे और छठें स्थान पर एबी डी विलियर्स, आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड को जगह दी है।

सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा ये खिलाड़ी, हो गया ऐलान

कोहली के बारे में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा "नंबर 3 पर मेरी पसंद विराट कोहली होंगे। हां, वह बुरे दौर से गुजर रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह एक महान खिलाड़ी नहीं है। उसने आईपीएल में बहुत रन बनाए हैं।"

7वें नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने धोनी को रखा है और साथ ही उन्होंने धोनी को कप्तान भी बनाया है। अख्तर ने कहा "नंबर 7 पर, मैं एमएस धोनी को चुनूंगा। वह एक फिनिशर हैं, वह एक हार्ड-हिटर भी हैं। वह कप्तान भी हैं। वह टीम के लीडर हैं।"

शोएब ने राशिद खान और हरभजन सिंह के रूप में इस टीम में दो स्पिनर्स को जगह दी है, वहीं दो तेज गेंदबाजों के रूप में उन्होंने लासिथ मलिंगा और ब्रेट ली को चुना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें