फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटमुंबई की रणजी टीम को लगा बड़ा झटका, शिवम दुबे इस वजह से हुए टीम से बाहर

मुंबई की रणजी टीम को लगा बड़ा झटका, शिवम दुबे इस वजह से हुए टीम से बाहर

मुंबई की रणजी टीम को एक बड़ा झटका ऑलराउंडर शिवम दुबे के रूप में लगा है, जो आईपीएल 2022 के दौरान चोटिल हो गए थे और अब रणजी ट्रॉफी के 2021-22 के सत्र के नॉकआउट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 

मुंबई की रणजी टीम को लगा बड़ा झटका, शिवम दुबे इस वजह से हुए टीम से बाहर
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 24 May 2022 10:31 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ऑलराउंडर शिवम दुबे को रणजी नॉकआउट के लिए मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने कहा कि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 28 वर्षीय ऑलराउंडर कंधे की चोट के कारण रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ये मुंबई की टीम के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं, ओपनर पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान बनाया गया है।

टीम में अजिंक्य रहाणे भी शामिल नहीं हैं, जिन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। सलिल अंकोला चयन समिति ने 21 सदस्यीय टीम में युवा मुशीर खान को शामिल किया है, जिन्होंने आयु वर्ग के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उनके बड़े भाई सरफराज खान को भी मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया है, जो लंबे समय से टीम के लिए बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे हैं। 

मुंबई को 6 से 10 जून तक बैंगलोर में क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड से भिड़ना है। अन्य क्वार्टर फाइनल लाइन-अप बंगाल बनाम झारखंड, कर्नाटक बनाम उत्तर प्रदेश और पंजाब बनाम मध्य प्रदेश हैं। मुंबई अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीत जाती है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड को देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है।  

मुंबई की टीम इस प्रकार है

पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, भूपेन लालवानी, अरमान जाफर, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकर्षित गोमेल, आदित्य तारे, हार्दिक तमोर, अमन खान, सैराज पाटिल, शम्स मुलानी, ध्रुमिल मटकर, तनुश कोटियन, शशांक अटर्डे, धवल कुलकर्णी , तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, रोयस्तान डायस, सिद्धार्थ राउत और मुशीर खान। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें