फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटIPL 2023 से पहले 'सिंघम' बने शिखर धवन, दरवाजा तोड़कर मारी धांसू एंट्री

IPL 2023 से पहले 'सिंघम' बने शिखर धवन, दरवाजा तोड़कर मारी धांसू एंट्री

IPL 2023 से पहले पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन 'सिंघम' बने हुए नजर आए। एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह गुंडे-मवालियों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

IPL 2023 से पहले 'सिंघम' बने शिखर धवन, दरवाजा तोड़कर मारी धांसू एंट्री
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Mar 2023 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

IPL 2023 से पहले जहां 10 टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में व्यस्त हैं तो वहीं पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन इस समय 'सिंघम' बने हुए हैं। धवन दरवाजा तोड़कर एंट्री मार रहे हैं, जबकि थाने में अपना रौला जमा रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन गुंडे-मवालियों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और उनसे अपने हाथ और पैरों की मालिश भी करा रहे हैं। ये वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

दरअसल, शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में वही थीम सॉन्ग बज रहा है, जो सुखविंदर सिंह की आवाज में सिंघम मूवी की सीरीज में सुना जाता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धवन दरवाजा तोड़कर एंट्री कर रहे हैं और गुंडों को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। वीडियो के आखिर में ये भी देखा जा सकता है कि वे थाने में अपनी मेज पर बैठे हैं और गुंडे-मवाली उनके पैर और हाथों की मसाज कर रहे हैं। आप भी ये वीडियो देख सकते हैं। 

बता दें कि शिखर धवन भी इस समय अपने आईपीएल कैंप का ही हिस्सा हैं, लेकिन ये उन्होंने किसी एड या फिर आईपीएल के प्रमोशन के लिए वीडियो शूट किया है। इसी दौरान उन्होंने सिंघम वाली थीम पर एक वीडियो बनाने का सोचा, जिसे रील के तौर पर उन्होंने शेयर किया है। गब्बर के नाम से फेमस शिखर धवन अक्सर इस तरह के शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।