कोरोना काल में क्रिकेट बहाल हुआ तो इस चीज को काफी मिस करेंगे शिखर धवन

कोरोना काल में क्रिकेट बहाल हुआ तो इस चीज को काफी मिस करेंगे शिखर धवन

संक्षेप:

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस की वजह से खाली स्टेडियमों में मैच खेला जाता है तो वो फैन्स के सपोर्ट को काफी मिस करेंगे। धवन ने यह बात श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो...

May 24, 2020 06:03 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस की वजह से खाली स्टेडियमों में मैच खेला जाता है तो वो फैन्स के सपोर्ट को काफी मिस करेंगे। धवन ने यह बात श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कही जब उन्होंने धवन से खाली स्टेडियम में मैच करने पर सवाल पूछा। धवन ने कहा कि भारत और श्रीलंका ऐसी टीमें हैं, जो जहां भी देश में खेलती हैं वहां उन्हें स्टेडियम में जबरदस्त समर्थन मिलता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'क्रिकेट की वापसी पर प्रदर्शन के लिए बढ़ जाएगी भूख'
धवन ने कहा कि स्टेडियम में क्राउड का अपना अलग रोमांच होता है। फैंस अपने आप में काफी ऊर्जा भरते हैं। हम इसे काफी मिस करने वाले हैं। धवन ने साथ ही यह भी कहा कि ये एक अवसर भी होगा क्योंकि हम सब 2-3 महीने से घर में हैं और पता नहीं और कितना चलेगा। एक बार हम वापस लौटेंगे तो हम सब अपने देश या राज्य की टीम के लिए प्रदर्शन के लिए भूखे रहेंगे। धवन ने कहा कि क्राउड को मिस करेंगे, लेकिन प्रोफेशनल एथलीट होने के नाते सभी अपने काम के लिए तैयार हैं, क्योंकि मैदान में खेलना अपने आप में खूबसूरत एहसास है।

इस साल IPL होने पर क्या सोचते हैं शिखर धवन
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर आईपीएल तय समय पर शुरू होता तो धवन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे होते। मैथ्यूज ने उनसे पूछा कि आईपीएल के इस साल होने के कितनी चांस हैं तो इस बल्लेबाज ने कहा कि, 'उम्मीद है कि आईपीएल इस साल होगा।' उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पॉजिटिव सोचता हूं और अगर ऐसा होता है तो मुझे काफी खुशी होगी। सुरक्षा का हर जगह ध्यान रखना जरूरी है। अगर आईपीएल होता है तो वो कई सारी पॉजिटिविटी लाएगा।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |