फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटशिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर बांसुरी बजाते हुए शेयर किया वीडियो, पूछा ये सवाल

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर बांसुरी बजाते हुए शेयर किया वीडियो, पूछा ये सवाल

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे है। आईपीएल 2021 में वो दिल्ली...

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर बांसुरी बजाते हुए शेयर किया वीडियो, पूछा ये सवाल
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 21 May 2021 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे है। आईपीएल 2021 में वो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद वो घर चले गए थे। भारत को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है। जहां भारत लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगी।

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम में बांसुरी बजाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा," आत्मा के लिए संगीत, शांत रहें सकारात्मक रहें।" उन्होंने  फैंस से पूछा कि आप क्या अनुमान लगा सकते हैं कि ये कौन सा गाना है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं। धवन का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में जमकर बोला था। टूर्नामेंट के स्थगित होने तक ऑरेंज कैप उनके पास ही थी। धवन के प्रदर्शन के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी।

 

उम्मीद जताई जा रही है कि शिखर धवन को श्रीलंका दौरे में टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। दरअसल अगस्त में विराट कोहली की अगुवाई में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा भी टेस्ट टीम का सदस्य हैं।  इसके अलावा श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं और उनके फिट होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। ऐसे में कप्तान के दावेदारों मे वो प्रमुख खिलाड़ी हैं। 

दीपक चाहर ने बताया, किस वजह से शिखर धवन को श्रीलंका दौरे में बनाया जाना चाहिए कप्तान

धवन ने आईपीएल 2021 के 8 मैचों में 134.28 के शानदार स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2021 में तीन फिफ्टी जड़ी और वह टूर्नामेंट स्थगित होने तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन खेले 8 मैचों में से 6 में जीत की, जबकि सिर्फ 2 मैचों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 14 के बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को स्थगित करने का फैसला लिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें