चहल या वॉर्नर, कौन है बेहतर टिकटॉकर? जाने शिखर धवन का जवाब
कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द किए जा चुके हैं। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। जिन खिलाड़ियों के पास...

कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द किए जा चुके हैं। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। जिन खिलाड़ियों के पास पहले बिजी शेड्यूल के चलते वक्त नहीं होता था, अब वह सभी घर में अपने परिवार के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान क्रिकेटर वर्कआउट, प्रैक्टिस मस्ती के साथ-साथ अपने अलग-अलग शौक भी पूरे कर रहे हैं। लॉकडाउन में क्रिकेटर इंस्टाग्राम लाइव सेशन के जरिये एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और साथ ही फैन्स का मनोरंजन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में इरफान पठान और शिखर धवन में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में हिस्सा लिया और कई मजेदार बातें की। इस दौरान धवन ने यह भी बताया कि चहल और वॉर्नर में से बेहतर टिकटॉकर कौन है।
लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र चहल और डेविड वॉर्नर ने जमकर टिकटॉक वीडियो बनाए हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किए हैं। फैन्स भी इन दोनों क्रिकेटरों के टिकटॉक वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों के टीममेट्स इन टिकटॉक वीडियोज को लेकर चहल और वॉर्नर का मजाक बना चुके हैं। लेकिन वॉर्नर और चहल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह दोनों अपने टिकटॉक वीडियो बनाकर फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं।
विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को किया जमकर ट्रोल, हेयरकट देख बोले, मुझे लगा डॉग्स पीछे पड़ गए - VIDEO
इंस्टाग्राम लाइव सेशन में इरफान ने शिखर से पूछा कि वॉर्नर या चहल में से कौन बेहतर टिकटॉकर है तो इस पर धवन ने जवाब देते हुए कहा, ऑस्ट्रेलियन ओपनर चहल के मुकाबले ज्यादा बेहतर टिकटॉकर हैं। डेविड वॉर्नर ने बॉलीवुड और टॉलीवुड गानों पर कई मजेदार टिकटॉक वीडियो बनाए हैं। वॉर्नर के वीडियो से टॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दोनों ही इंप्रेस भी नजर आ रहे हैं। वह अक्सर वॉर्नर के वीडियोज पर कमेंट करते हैं है। यहां देखिए डेविड वॉर्नर के कुछ टिकटॉक वीडियोज की एक झलक-
वहीं, दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल ने भी कुछ मजेदार टिकटॉक वीडियो बनाए। हालांकि, उन्हें अपने इन वीडियोज के लिए साथी खिलाड़ियों की ही ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन में चहल का मजाक बनाया तो वहीं, कप्तान विराट कोहली ने चहल को लॉकडाउन में 'सबसे बड़ा जोकर' कहा।
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी दुनिया इस महामारी की वजह से मानो ठहर-सी गई है। कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी लगातार बढ़ती जा रही है और विश्व भर में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4,246,741 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं तथा 290,879 लोगों की मौत हो चुकी है।
MI-CSK कंबाइंड XI में रोहित शर्मा को दिखी कमी, बोले- हम असली चैंपियन से चूक गए
वहीं, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 78 हजार पार कर गया है। गुरुवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 78003 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2549 लोगों की मौत हो चुकी है।



