फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकोरोना की वजह से घर में कैद शिखर धवन ने खोजा नया खेल, देखें- VIDEO

कोरोना की वजह से घर में कैद शिखर धवन ने खोजा नया खेल, देखें- VIDEO

कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में क्रिकेट और खेल जगत की सभी गतिविधियां या तो स्थगित हो गई हैं या फिर रद्द कर दी गई हैं। पहले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों को रद्द किया...

कोरोना की वजह से घर में कैद शिखर धवन ने खोजा नया खेल, देखें- VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 Mar 2020 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में क्रिकेट और खेल जगत की सभी गतिविधियां या तो स्थगित हो गई हैं या फिर रद्द कर दी गई हैं। पहले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों को रद्द किया गया। इसके बाद 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक खिसका दिया गया। कोई भी क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हो पाने के कारण भारतीय क्रिकेटर अब अपना समय घर में आइसोलेशन में गुजार रहे हैं। ऐसे में घर में बैठे क्रिकेटर मनोरंजन के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। 

भारतीय ओपनर शिखर धवन भी ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से कोई नया वीडियो या तस्वीर शेयर कर अपने फैन्स को एंटरटेन कर रहे हैं। इसी कड़ी में धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने ब्लाइंड पिलो फाइट कहा है। इस फाइट के नियम बहुत आसान हैं। अपनी आंखों को कवर कीजिए और विपक्षी सदस्य पर पिलो (तकिये) से हमला कीजिए। 

शिखर धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ''कौन कहता है घर पर बैठ कर मस्ती नहीं हो सकती। कोई भी अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए मस्ती के तरीके खोजकर खुद को एंटरटेन कर सकता है।''

केविन पीटरसन के हिंदी में किए ट्वीट की PM मोदी ने की तारीफ, जानिए क्या कहा

उन्होंने टीम के दूसरे सदस्यों-रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को इस चुनौती की स्वीकार करने के नॉमिनेट किया है। उन्होंने कहा कि आप भी ब्लाइंड पिलो फाइट अपने परिवार के साथ खेलिए। 

पूर्व पाक कप्तान जावेद मियांदाद ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना फेवरेट क्रिकेटर

उन्होंने लिखा, ''इंस्टाग्राम फैन आप भी यह ट्राई कर सकते हैं। अपनी पोस्ट पर मुझे टैग करिए। मैं इनमें से कुछ शेयर करूंगा। करके दिखाओ।''

बता दें कि चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से करोड़ों लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,867 से अधिक हो गई है। 

भारत में भी 283 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बाकी 196 लोगों का इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें