फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटशिखर धवन ने फिर दिखाई दरियादिली, गुरुग्राम पुलिस को डोनेट किया ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर

शिखर धवन ने फिर दिखाई दरियादिली, गुरुग्राम पुलिस को डोनेट किया ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस को ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर डोनेट किया है। गुरुग्राम...

शिखर धवन ने फिर दिखाई दरियादिली,  गुरुग्राम पुलिस को डोनेट किया ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 15 May 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस को ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर डोनेट किया है। गुरुग्राम पुलिस ने ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया और साथ ही इसके लिए धवन को धन्यवाद कहा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शिखर धवन ने कोविड से जंग के लिए एक एनजीओ को भी 20 लाख रुपये का दान दिया था। एनजीओ को उन्होंने ये पैसे ऑक्‍सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर खरीदने के लिए दिए थे।

गुड़गांव पुलिस ने शुक्रवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा," हमारे प्रतिबद्ध प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करने के लिए हम शिखर धवन के आभारी हैं।" धवन ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि इस महामारी के माध्यम से अपने लोगों की सेवा करने के लिए आभारी हूं। मदद का छोटा सा प्रतीक। अपने लोगों और समाज की पूरी मदद करने के लिए हमेशा तैयार। भारत इस महामारी के खिलाफ उठ खड़ा होगा और चमकेगा।

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में धवन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे। इस टूर्नामेंट का उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले टॉप पर थी। धवन ने ईद पर शुभकामनाएं देते हुए सभी से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया था। 

कोविड 19 से जंग में आगे आए इरफान पठान, सोशल मीडिया से की गई सारी कमाई करेंगे दान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें