फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022: शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सुरेश रैना और विराट कोहली छूट गए पीछे

IPL 2022: शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सुरेश रैना और विराट कोहली छूट गए पीछे

पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार पारी खेली। शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2022 का पहला अर्धशतक शिखर धवन ने जड़ा

IPL 2022: शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सुरेश रैना और विराट कोहली छूट गए पीछे
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 13 Apr 2022 08:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार पारी खेली। शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2022 का पहला अर्धशतक भी शिखर धवन के बल्ले से निकला। अभी तक आईपीएल के इस सीजन में शिखर धवन का बल्ला चल तो रहा था, लेकिन वे अर्धशतक नहीं जड़ पा रहे थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्होंने दमदार खेल दिखाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने 37 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा। धवन के आईपीएल करियर की ये 45वीं फिफ्टी है। आईपीएल के इतिहास में उनसे ज्यादा अर्धशतक सिर्फ डेविड वार्नर ने जड़े हैं। उन्होंने 50 अर्धशतक इस लीग में अब तक जड़े हैं। इसके अलावा शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा है। 

शिखर धवन से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 मैचों में 850 रन बनाए थे। वहीं, शिखर धवन ने 27 मैचों में इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है। विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 32 मैचों में 827 रन बनाए हैं। धवन ने इस पारी में 51वां रन बनाते ही सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। धवन एक बार फिर से आईपीएल में लय में नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें