'कितने आदमी थे' डायलॉग पर शिखर धवन ने किया एक्टिंग, देखिए 'गब्बर' का नया अवतार

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में भी धवन का प्रदर्शन खराब रहा और दिल्ली की तरफ से खेलते हुए...

shikhar dhawan  instagram

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में भी धवन का प्रदर्शन खराब रहा और दिल्ली की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 5 मैचों में केवल 58 रन ही बनाए। लेकिन इसके बावजूद ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में 19 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे मैचों में धवन की वापसी हो सकती है। मैदान से दूर रहने के बाद भी धवन फैन्स का मनोरंजन करने से नहीं चूक रहे हैं। 

गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह 'शोले' फिल्म का डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडिया में धवन सामने वाले शख्स के बाल पकड़ कर पूछता है कि कितने आदमी थे। भारतीय सलामी बल्लेबाज को कहते हुए सुना जा सकता है, 'कितने आदमी थे'। उनके इस सवाल पर सामने वाला शख्स कहता है कि पता नहीं जनाब।' धवन का यह वीडियो सोयारल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फैन्स भी उनके इस पोस्ट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। 

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे में मिल सकता है मौका 

घरेलू सर्किट में खराब प्रदर्शन के बाद भी धवन को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में मौका मिल सकता है। 12, 8 (18), 14, 12 और 0- विजय हजारे ट्रॉफी में धवन का अंतिम पांच स्कोर है। विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर सहित कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम का चयन करते समय सिलेक्टर्स का इनके प्रदर्शन पर विचार करना तय है। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'कितने आदमी थे' डायलॉग पर धवन ने किया एक्टिंग, देखिए 'गब्बर' का अवतार