विराट कोहली को शाहिद अफरीदी ने दिया था रिटायरमेंट का ज्ञान, अमित मिश्रा ने क्लास लगाकर जोड़ लिए हाथ

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास के बाद वापसी करने के लिए काफी चर्चा में रहे। उन्होंने जब विराट को संन्यास का लेक्चर दिया, तो अमित मिश्रा ने उनकी बढ़िया क्लास लगाई।

virat kohli and rohit sharma  twitter

वैसे तो दुनिया में कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिन्होंने संन्यास के बाद वापसी की और अपनी टीम के लिए मैच भी खेले, लेकिन पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने तो यह इतनी बार किया कि जब भी ऐसी कोई बात होती है, उनका नाम सुर्खियों में जरूर आता है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने हाल ही में विराट कोहली को भी संन्यास को लेकर ज्ञान दिया, लेकिन इसका जवाब उन्हें मिला टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा से। अमित मिश्रा ने ट्विटर के जरिए अफरीदी को ऐसा जवाब दिया, जो वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़ेंः हर्षल पटेल की ऑस्ट्रेलिया में होगी पिटाई, गावस्कर ने दिया ये जवाब 

दरअसल एक न्यूज वेबसाइट ने अफरीदी के विराट कोहली के संन्यास के लेक्चर वाली खबर को ट्विटर पर शेयर किया। इस पर अमित मिश्रा ने बिना देरी किए जवाब में लिखा, 'प्रिय अफरीदी, कुछ लोग सिर्फ एक बार रिटायर होते हैं, तो विराट कोहली को इन सब में मत घसीटो।'

अफरीदी ने हाल में कहा कि विराट ने फॉर्म में वापसी की है और उन्हें अपने करियर की ऊंचाई पर ही संन्यास लेना चाहिए। विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद अभी एशिया कप के दौरान अपना 71वां इंटरनेशनल शतक जड़ा। एशिया कप से पहले विराट ब्रेक पर थे और उन्होंने दमदार वापसी की। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट एशिया कप 2022 में दूसरे नंबर पर रहे।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट को अफरीदी ने दिया रिटायरमेंट का ज्ञान, अमित मिश्रा ने लगाई क्लास