फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटशेफाली वर्मा आउट थीं या फिर No Ball? दिल्ली कैपिटल्स ने भी उठाया सवाल 

शेफाली वर्मा आउट थीं या फिर No Ball? दिल्ली कैपिटल्स ने भी उठाया सवाल 

शेफाली वर्मा WPL 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आउट थीं या फिर गेंद No Ball थी? दिल्ली कैपिटल्स ने भी ये सवाल उठाया है। इस पर मुंबई इंडियंस को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। 

शेफाली वर्मा आउट थीं या फिर No Ball? दिल्ली कैपिटल्स ने भी उठाया सवाल 
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 26 Mar 2023 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

WPL 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रैबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा था। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले ओवर में सिर्फ दो रन बने। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा ने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने इसी वॉन्ग के खिलाफ चौका जड़ दिया। अगली गेंद फुलटॉस थी, जिस पर शेफाली वर्मा कैच आउट हो गईं। 

शेफाली वर्मा के बल्ले से गेंद लगकर जैसी ही गेंद हवा में गई तो नॉन स्ट्राइक पर खड़ी कप्तान मेग लैनिंग और खुद शेफाली ने मैदानी अंपायरों से सवाल किया कि क्या ये कमर के ऊपर (वेस्ट हाईट) की नो बॉल नहीं है। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया, लेकिन WPL के नियमों के तहत उनका कैच चेक किया गया कि क्या ये गेंद वाकई में नो बॉल थी या फिर एक हाई फुलटॉस थी। 

थर्ड अंपायर ने पहले तो गेंद की हाईट को देखा। ये भी देखा कि शेफाली कहां खेल रही थीं। इसके बाद गेंद की ट्राजेक्टरी देखी गई तो गेंद वेस्ट हाईट लग रही थी और स्टंप्स के भी ऊपर से जा रही थी। इस फैसले को थर्ड अंपायर ने नहीं बदला और शेफाली वर्मा को आउट दे दिया गया। इस पर दिल्ली कैपिटल्स ने भी सवाल उठाए हैं, जबकि क्रिकेट फैंस मुंबई इंडियंस को लताड़ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के इसी ट्वीट पर तमाम रिएक्शन आए हैं। लोग अलग-अलग तरीके से मुंबई इंडियंस को इस फैसले में इनवॉल्व कर रहे हैं।  

इस पर सवाल उठ रहा है कि ये नो बॉल थी, लेकिन ध्यान से देखें तो शेफाली के पैर थोड़े मुड़े हुए हैं। गेंद तभी नो बॉल हो सकती है, जब किसी बल्लेबाज के कद को सीधा किया जाए और तब गेंद वेस्ट हाईट से ऊपर हो। इस स्थिति में शेफाली ने जिस गेंद को हवा में मारा। वह गेंद नो बॉल नहीं थी।  

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।