फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटअंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए शेफाली वर्मा को मिली कप्तानी, देखें FULL SQUAD

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए शेफाली वर्मा को मिली कप्तानी, देखें FULL SQUAD

अगले साल अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप खेला जाना है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। इसके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। शेफाली वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए शेफाली वर्मा को मिली कप्तानी, देखें FULL SQUAD
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 05 Dec 2022 01:56 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया विमेंस सिलकेक्शन कमिटी ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 महिला टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाले अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप खेला जाना है। अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में ही खेला जाना है। अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का यह पहला एडिशन होगा और यह 14 से 29 जनवरी 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड के साथ होगा। अंडर-19 टीम की कमान शेफाली वर्मा को सौंपी गई है।

शेफाली वर्मा अगले साल 28 जनवरी को 19 साल की हो जाएंगी। शेफाली ने भारत के लिए दो टेस्ट, 21 वनडे और 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका अनुभव भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्लस प्वॉइंट हो सकता है।

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉडः शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता शहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, ऋषिता बासु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितस साधु, फलक नाज, शबनम मोहम्मद।

स्टैंडबायः शिखा, नाजिया सीएमसी, यशश्री।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें