फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटक्या ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशन में है ये खूबसूरत एक्ट्रेस, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

क्या ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशन में है ये खूबसूरत एक्ट्रेस, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

क्या भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस सयाली संजीव रिलेशन में हैं? इसका जवाब खुद सयाली ने दिया है। उनका कहना है कि इसने हमारी दोस्ती को भी खराब कर दिया है। 

क्या ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशन में है ये खूबसूरत एक्ट्रेस, जानिए क्या है पूरी सच्चाई
Vikash Gaurहिन्दुस्तान टाइम्स,नई दिल्लीSun, 04 Dec 2022 01:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ और मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस सयाली संजीव को लेकर तमाम मीडिया पोर्टल्स ने खबरें पब्लिश की हैं कि दोनों रिलेशन में हैं, लेकिन सयाली संजीव इन अफवाहों से परेशान हैं और उन्होंने कहा है कि इन अफवाहों ने गायकवाड़ के साथ उनकी दोस्ती को प्रभावित किया है। गायकवाड़ हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के प्रदर्शन को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। 

मराठी एक्ट्रेस सयाली संजीव ने कहा है, "दोनों के बीच कुछ भी नहीं है। इन अफवाहों की वजह से हमारी दोस्ती भी खराब हो गई है। हम एक दूसरे से दोस्त की तरह बात नहीं कर सकते। कुछ था ही नहीं। मुझे पता भी नहीं क्यों जोड़ा जरा है हमको।" अफवाहों का बाजार उस समय से गर्म है, जब से संजीव की पोस्ट पर कुछ साल पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने कमेंट किया था। 

दोनों ने कभी अपना बात सामने से नहीं स्पष्ट की, लेकिन मीडिया यह मानकर चलती रही कि दोनों साथ हैं। गोष्टा एक पैठनिची एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके डेटिंग जीवन के बारे में अफवाहों ने उन्हें परेशान किया है, “अफवाहों के कारण हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ मुद्दे बन जाते हैं, जो गपशप करने वालों को समझ में नहीं आते हैं। यह हमें थोड़ा प्रभावित करता है।"

ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, जानिए क्या है WTC की प्वाइंट्स टेबल का हाल

उन्होंने आगे कहा, "वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। और शुरुआत में हमने इसके बारे में बात की थी। शुरू में, हमने यह कहकर टाल दिया, 'छोड़ न अफवाहें हैं'। हम हमेशा सोचते थे कि जब सच्चाई बाहर आ जाएगी तब सबको पता चल ही जाएगा। शायद जब हम अपने पार्टनर से शादी करेंगे तो लोगों को पता चलेगा, लेकिन अगर डेढ़ साल के बाद भी ऐसी अफवाहें हों तो परेशान करने लगती हैं। बाद में हमने कहा बस करो यार।" 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें