संजू सैमसन के कोच ने बताया, क्यों टीम इंडिया में ऋषभ पंत को मिल रहे ज्यादा मौके

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए साल 2019 अच्छा नहीं रहा। उनकी प्रदर्शन में नियमितता न होने की काफी आलोचना हुई। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत ने संजू सैमसन को टीम...

file image of rishabh pant and sanju samson  twitter

भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए साल 2019 अच्छा नहीं रहा। उनकी प्रदर्शन में नियमितता न होने की काफी आलोचना हुई। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत ने संजू सैमसन को टीम में चुना। संजू का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में संजू को भी ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, बाद में शिखर धवन के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम में जगह मिल गई लेकिन वह प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाए। इस साल श्रीलंका के खिलाफ टी20 में उन्हें मौका मिला। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 में खेले। हाल ही में संजू के कोच बीजू जॉर्ज ने बताया कि ऋषभ पंत को उनके मुकाबले क्यों ज्यादा मौके मिले हैं। 

बीजू जॉर्ज ने कहा, ''यदि संजू के करीबी होने के कारण आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि उन्हें अधिक मौके मिलने चाहिए। लेकिन यदि आप भारतीय टीम के नजरिये से देखेंगे तो पहली बात है कि पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दूसरा भारतीय टीम की रणनीति पंत के पक्ष में है। उनके जेहन में विश्व कप भी रहा होगा। वहां उन्हें एक ऐसी टीम से भी मुकाबला करना पड़ सकता था, जिनके पास लेफ्ट आर्म स्पिनर या लेग स्पिनर होता या लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज होता। इस स्थिति में पंत ज्यादा उपयोगी साबित होते।''

पूर्व BCCI सिलेक्टर बोले- फिटनेस भी हुई कम, धोनी का बेस्ट देख चुके हैं हम

उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी राय है। हालांकि यह टीम, कप्तान और कोच का निर्णय होता है। बीजू जॉर्ज ने कहा, ''मुख्य चयनकर्ता ही यह निर्णय लेते हैं कि किस विपक्षी टीम के खिलाफ ऋषभ पंत खेलेंगे या संजू सैमसन। यदि आप क्रिकेट की हरराकी को देखें तो बहुत सी दिक्कतें होती हैं। यह कठिन प्रक्रिया है। संजू एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टाइमिंग पर निर्भर हैं। वह हर गेंद को टाइमिंग के हिसाब से खेलते हैं।''

उन्होंने कहा, ''आप आईपीएल या घरेलू क्रिकेट देखिए, आप पाएंगे कि संजू गेंद को परफेक्टली टाइम करते हैं। जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक बनाया तो उन्होंने अधिकांश शॉट्स कवर में टाइम किए। जब वह भारतीय टीम में आए तो किसी ने उनसे कहा कि आपको गेंद को हिट करना है। जब वह हर गेंद को हिट करने लगा तो वह अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाया।''

संजय मांजरेकर ने BCCI से IPL के कमेंट्री पैनल में शामिल करने का किया अनुरोध, बोले- अब गाइडलाइन का ध्यान रखूंगा

जॉर्ज ने बताया, ''इस साल जब भी हम मिलेंगे, हम लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, लंबी बातचीत करेंगे, वहां मैं उन्हें बताऊंगा कि 'टाइमिंग द बॉल' और 'हिटिंग द बॉल' क्या है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप एक अलग संजू सैमसन को देखेंगे।''

Mridula Bhardwaj

लेखक के बारे में

Mridula Bhardwaj
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सैमसन के कोच ने बताया, क्यों टीम इंडिया में पंत को मिल रहे ज्यादा मौके