फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटजब एक फ्रेम में नजर आए दो पाक क्रिकेटर और उनकी भारतीय पत्नी- PICS

जब एक फ्रेम में नजर आए दो पाक क्रिकेटर और उनकी भारतीय पत्नी- PICS

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हालिया में विवाह बंधन में बंधे हसन अली (Hasan Ali) और शामिया आरजू  (Samia Aarzoo)को अपने घर...

जब एक फ्रेम में नजर आए दो पाक क्रिकेटर और उनकी भारतीय पत्नी- PICS
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 25 Aug 2019 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हालिया में विवाह बंधन में बंधे हसन अली (Hasan Ali) और शामिया आरजू  (Samia Aarzoo)को अपने घर डिनर पर बुलाया। इस डिनर पार्टी की तस्वीरें शोएब मलिक, हसन अली और शामिया आरजू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली हरियाणा की बेटी शामिया आरजू के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। हसन अली ऐसे चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय लड़की से शादी की है। 

हसन अली से पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था जिनका एक बेटा है। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

हरियाणा की शामिया आरजू बनीं पाक क्रिकेटर हसन अली की शरीक-ए-हयात, देखें- PICS

पाक क्रिकेटर हसन अली से भारत की शामिया का निकाह आज, देखें- प्री-वेडिंग शूट की PICS

हसन अली की पत्नी शामिया आरजू एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं। इन दोनों का निकाह दुबई के अटलांटिस पाम जुमेरा पार्क होटल में हुआ। निकाह के बाद शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने इस कपल को डिनर के लिए अपने घर बुलाया और इस डिनर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर कीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#goodtimes

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik) on

हसन अली ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इस डिनर की तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thanks for such a delicious dinner Shoaib bhai and sania bhabi. See you soon again.#firstweddingdawat

A post shared by Hassan Ali (@ha55an_ali) on

शामिया आरजू ने भी शोएब और सानिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

बता दें कि शामिया हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली है। शामिया के पिता लियाकत अली पूर्व पंचायत अधिकारी हैं। फ्लाइट इंजीनियर शामिया फरीदाबाद की एक यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। बाद में उनका चयन एयर अमीरात में हो गया था। वहीं हसन अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हैं। दोनों का रिश्ता शामिया के परदादा के परिवार के जरिये हुआ है। बकौल लियाकत अली, पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा के सगे भाई थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें