फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसाक्षी ने बताया अब किसके नाम से जाने जाते हैं वो और धोनी

साक्षी ने बताया अब किसके नाम से जाने जाते हैं वो और धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उनकी आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी होनी थी लेकिन जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल...

साक्षी ने बताया अब किसके नाम से जाने जाते हैं वो और धोनी
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 Mar 2020 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उनकी आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी होनी थी लेकिन जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को आगे बढ़ाया दिया गया। इसके साथ ही उनके फैंस का क्रिकेट के मैदान पर उन्हें देखने का इंतजार और बढ़ गया। धोनी के करियर को लेकर कयास लगने लगे हैं कि अब वो भारतीय टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। इन सबके बीच धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। साक्षी ने इस फोटो के कैप्शन के जरिए बताया है कि लोग उन्हें अब किसके नाम से जानते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Now known as Father and Mommy of @ziva_singh_dhoni ! ❤️❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

साक्षी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अब हमें लोग जीवा के पापा और मम्मी के तौर पर जानते हैं। बता दें कि जितना धोनी क्रिकेट फैन्स के बीच पॉपुलर हैं उतना ही पॉपुलर उनकी बेटी जीवा भी हैं। यही कारण है कि साक्षी ने इस फोटो को पोस्ट कर ऐसा कैप्शन लिखा है। साक्षी की फैन फॉलोइंग की बात करें तो उनके सोशल मीडिया पर लाखों फैन हैं। लोगों को उनके और धोनी के बीच पिता-बेटी की जबरदस्त बोडिंग काफी पसंद आती है।

धोनी की इंटरनेशनल क्रिकेट जर्नी की बात करें तो उन्होंने आखिरी मैच पिछले साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। हार के साथ ही भारत का विश्व कप में विजयी अभियान समाप्त हो गया था साथ ही आठ साल ​बाद विश्व कप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया था।

आर अश्विन ने ट्विटर पर बदला अपना नाम, कोविड-19 को लेकर किया जागरुक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें