फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसाक्षी ने शेयर की 2008 की धोनी के साथ अनसीन फोटो 

साक्षी ने शेयर की 2008 की धोनी के साथ अनसीन फोटो 

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही वो अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के जीवा साथ बिता रहे हैं। पिछले...

साक्षी ने शेयर की 2008 की धोनी के साथ अनसीन फोटो 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 10 Jan 2021 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही वो अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के जीवा साथ बिता रहे हैं। पिछले दिनों धोनी अपने फार्म से स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते हुए नजर आए थे। अब उनकी पत्नी साक्षी ने उनके साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। यह तस्वीर 2008 की है। 

नस्ली टिप्पणी के बाद कप्तान पेन के इस कदम की AUS कोच ने की तारीफ 


धोनी और साक्षी 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। अभी कुछ दिन पहले धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।  जुलाई 2019 के बाद से धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से दूर रहे। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल उनके करियर का आखिरी इंटरनैशनल मैच था। क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में खेलते हुए नजर आए। कोविड-19 के कारण 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग भी यूएई में ही खेला गया था। 

IND vs AUS: आर अश्विन ने बताया सिडनी टेस्ट मैच के पांचवें दिन क्या रहेगी टीम इंडिया की रणनीति

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस साल पहली बार आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। मुंबई के बाद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस साल अपने 7-8 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज करने की तैयारी में है। वहीं धोनी के विषय में भी खबर आ रही है कि वह इस साल भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें