DC vs CSK: धोनी की ताबड़तोड़ पारी पर पत्नी साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल, बोलीं- पता ही नहीं चला कि...

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

धोनी ने अपनी इस पारी में तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। माही को इसके लिए इलेक्ट्रिक स्टाइकर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। साक्षी धोनी ने अवॉर्ड लेते हुए धोनी की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की।

DC vs CSK: धोनी की ताबड़तोड़ पारी पर पत्नी साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल, बोलीं- पता ही नहीं चला कि...

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा हो, मगर महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बैटिंग ने सीएसके फैंस का दिन बना दिया। फैंस की इस सूची में माही की पत्नी साक्षी धोनी भी थीं। धोनी की ताबड़तोड़ पारी देखने के बाद साक्षी धोनी का रिएक्शन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

DC vs CSK: हार कर भी दिल जीत ले गए माही! धोनी ने रचा इतिहास, डेथ ओवर में पूरा किया ये अनोखा शतक

एमएस धोनी ने अपनी इस पारी में 4 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। माही को इन 3 छक्कों के लिए इलेक्ट्रिक स्टाइकर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। साक्षी धोनी ने अवॉर्ड लेते हुए धोनी की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा, 'हाय धोनी! पता ही नहीं चला कि हम मैच हार गए।'

IPL 2024 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने खोया नंबर-1 का ताज, इस टीम ने मारी बाजी; देखें टॉप-4

विंटेज माही की धुआंधार पारी

माही जब मैदान पर उतरे तो सीएसके के हाथ से मैच लगभग निकल चुका था। टीम को अंतिम 23 गेंदों पर 72 रनों की दरकार थी। धोनी ने चौके के साथ खाता खोला और इसके बाद कवर्स की दिशा में एक चौका और एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा। फैंस को विशाखापट्टनम में विंटेज धोनी शो देखने को मिला। सीएसके मैच हार रही थी, मगर फैंस धोनी की बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे। एनरिक नोर्खिया के अंतिम ओवर में धोनी ने दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे। अंत में जीत जरूर दिल्ली कैपिटल्स को मिली, मगर महफिल महेंद्र सिंह धोनी लूट गए।

IPL 2024 में पहली बार बैटिंग करके एमएस धोनी ने बनाया रिकॉर्ड, टी20 में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बने

कैसा रहा दिल्ली वर्सेस चेन्नई मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत (51) और डेविड वॉर्नर (52) के अर्धशतक के दम पर 191 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने भी 43 रनों की धुआंधार पारी खेली। मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र फ्लॉप साबित हुए जिसके बाद दबाव अजिक्य रहाणे (45) और डेरिल मिचेल (34) पर आ गया। दोनों ने सीएसके की पारी को संभालने की कोशिश की, मगर मैच उनके हाथों से निकलता गया। अंत में धोनी ने आकर 16 गेंदों पर 37 रन बनाए, मगर वह टीम के काम नहीं आ सके। खलील अहम दिल्ली की जीत के हीरो रहे जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।