फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट#DhoniRetires ट्रेंड होने पर भड़कीं साक्षी धोनी, गुस्से में किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट

#DhoniRetires ट्रेंड होने पर भड़कीं साक्षी धोनी, गुस्से में किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट

महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट खेल रहे हों या ना खेल रहे हों, लेकिन सुर्खियों में वह हमेशा बने रहते हैं। क्रिकेट से लंबे समय से दूर चल रहे धोनी की रिटायरमेंट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती...

#DhoniRetires ट्रेंड होने पर भड़कीं साक्षी धोनी, गुस्से में किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 28 May 2020 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट खेल रहे हों या ना खेल रहे हों, लेकिन सुर्खियों में वह हमेशा बने रहते हैं। क्रिकेट से लंबे समय से दूर चल रहे धोनी की रिटायरमेंट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। लेकिन बावजूद इसके खुद धोनी, टीम इंडिया, कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, टीम इंडिया मैनेजमेंट, चयनकर्ता, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अचानक बुधवार (27 मई) को सोशल मीडिया पर धोनी रिटायर्स (#DhoniRetires) ट्रेंड होने लगा। सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की खबरों के ट्रेंड होने की वजह से उनकी पत्नी साक्षी बुरी तरह भड़क गईं। 

दरअसल, बुधवार की शाम को अचानक सोशल मीडिया पर धोनी रिटायर्स ट्रेंड होने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी कि धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। इस तरह की खबरों के बाद साक्षी धोनी काफी नाराज हो गईं और उन्होंने एक ट्वीट किया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

KKR के इस ट्वीट से नाराज हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी, बोले- यह मेरा अपमान है

साक्षी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये सिर्फ अफवाह हैं! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन लोगों की मानसिक स्थिति को असंतुलित बना रहा है! #DhoniRetires  ट्रेंड करने वालों, जाओ अपना काम करो। हालांकि, इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों को गलत बताया है। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने टि्वटर पर धोनी के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया था। 

sakshi dhoni tweet

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर भी चर्चाएं हुई हैं। हालांकि धोनी ने खुद अभी तक अपने संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अब बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या धोनी टीम इंडिया में वापसी करेंगे या फिर 2019 का वो मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच बन जाएगा? 

'विकेटकीपरों को टीम में जगह पक्की करने के लिए लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं'

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे इंटरनेशनल मैच और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीता है। वो इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें