फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकोविड-19 पॉजिटिव हुए धोनी के मां-बाप, साक्षी ने दिया हेल्थ अपडेट

कोविड-19 पॉजिटिव हुए धोनी के मां-बाप, साक्षी ने दिया हेल्थ अपडेट

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मां-बाप दोनों कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों...

कोविड-19 पॉजिटिव हुए धोनी के मां-बाप, साक्षी ने दिया हेल्थ अपडेट
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीThu, 22 Apr 2021 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मां-बाप दोनों कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों हॉस्पिटल में एडमिट किए गए हैं, जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम के जरिए दोनों का हेल्थ अपडेट दिया है। साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि दोनों कि स्थिति स्टेबल है और दोनों का अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है।

IPL 2021: राशिद खान ने अभिषेक शर्मा को लेकर की ये भविष्यवाणी

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आप सभी को शुक्रिया। मेरे सास-ससुर अब स्टेबल हैं और दोनों का अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। आप लोगों की प्रार्थना से उनकी रिकवरी और जल्दी होगी।' धोनी इस समय आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए मुंबई में हैं। सीएसके ने अपना पिछला मैच 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेला। सीएसके ने 18 रनों से जीत दर्ज की और साथ ही प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया, आईपीएल 2021 में कैसे बदला चेन्नई का भाग्य

sakshi dhoni s instagram story
 

 

सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि सीएसके धोनी के माता-पिता की स्थिति पर निगरानी रखेगी, जिनका कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद रांची के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है। सीएसके की बुधवार को केकेआर के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि स्थिति अभी कंट्रोल में है। फ्लेमिंग ने कहा, 'मैनेजमेंट की नजर से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं और धोनी और उनके परिवार के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार की गया है। अभी स्थिति कंट्रोल में हैं लेकिन हम अगले कुछ दिन इस पर निगरानी रखेंगे।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें