फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसाक्षी ने किया खुलासा- कुछ ऐसा था उन पर धौनी का पहला इंप्रेशन

साक्षी ने किया खुलासा- कुछ ऐसा था उन पर धौनी का पहला इंप्रेशन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं, अब उनका एक ऐसा इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने काफी...

Namitaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नॉटिंघमThu, 12 Jul 2018 03:04 PM

लोगों ने लिया साक्षी का इंटरव्यू

लोगों ने लिया साक्षी का इंटरव्यू1 / 4

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी मीडिया से दूर ही रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है, उन्हें क्या पसंद है क्या नापसंद ये उनके फैन्स हमेशा ही जानने के लिए बेकरार रहते हैं। साक्षी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में दिया है।

IndvsEng: कौन होगा टीम इंडिया का नंबर तीन बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

साक्षी ने धौनी के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट, देखें क्या कुछ लिखा

इंस्टाग्राम की फोन ऐप में एक नया फीचर जुड़ा है, जिसमें यूजर अपनी स्टोरी के जरिए लोगों से कह सकता है कि सवाल पूछिए। साक्षी ने भी कुछ ऐसा ही किया और फिर क्या था, उन पर सवालों की बौछार हो गई। सभी सवालों का जवाब दे पाना साक्षी के लिए आसान नहीं था, लिहाजा उन्होंने कुछ सिलेक्टेड सवालों के जवाब दिए हैं।

साक्षी-माहीः शादी के आठ साल पूरे, देखें दोनों की PERSONAL तस्वीरें

लोगों के सवाल और साक्षी के जवाब दोनों ही बहुत मजेदार हैं। सबसे पहले जिस सवाल का जवाब साक्षी ने दिया, वो ये था कि क्या उन्हें चेन्नई पसंद है, तो उनका जवाब था कि उन्हें चेन्नई से प्यार है। आगे जानिए साक्षी ने धौनी को लेकर क्या कुछ नए खुलासे किए...

माही और जिवा में किसे हैंडल करना ज्यादा मुश्किल...

माही और जिवा में किसे हैंडल करना ज्यादा मुश्किल...2 / 4

माही से एक यूजर ने पूछा, 'जिवा और माही में से किसे हैंडल करना ज्यादा मुश्किल है।' साक्षी ने इसका जवाब दिया और बताया कि दोनों ही बहुत इजी गोइंग हैं, तो किसी को हैंडल करना मुश्किल नहीं है।

साक्षी से एक अन्य सवाल ये पूछा गया कि आपको कौन सी एक बात मोटिवेटेड रखती है। इस पर उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी मुझे मोटीवेटेड रखती है। क्योंकि वो आगे चलकर मेरे नक्शेकदम पर चलेगी। तो उसके लिए मैं एक अच्छा उदाहरण बनना चाहती हूं।'

एक सवाल में साक्षी से पूछा गया कि माही सर पर आपका पहला इंप्रेशन कैसा था। इसके जवाब में साक्षी ने लिखा, 'साधारण और जमीन से जुड़े हुए।'

आगे जानें साक्षी ने धौनी के विनिंग शॉट पर कैसा महसूस करती हैं साक्षी...

धौनी की फैन हैं साक्षी

धौनी की फैन हैं साक्षी3 / 4

साक्षी से एक यूजर ने पूछा कि जब माही सर विनिंग शॉट मारते हैं वो भी सिक्स तो आपको कैसा लगता है। इस पर साक्षी ने जवाब में लिखा, 'बिल्कुल वैसा ही जैसा एक फैन को लगता है।' साक्षी ने इस दौरान बताया कि जिवा का फेवरेट कार्टून मोगली और बगीरा हैं।

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि एक सेलिब्रिटी की लाइफस्टाइल अपनाना कितना मुश्किल था, तो उन्होंने लिखा- 'अभी तक अपनाई नहीं है।' आप एक पत्नी की तरह जीती हैं या एक मां की तरह, तो इस पर साक्षी ने लिखा कि दोनों साथ में चलते हैं।

आगे जानिए रांची के बारे में साक्षी ने क्या कुछ कहा...

साक्षी को रांची बहुत पसंद है

साक्षी को रांची बहुत पसंद है4 / 4

साक्षी से जब पूछा गया कि वो अभी कहां रहती हैं, तो उन्होंने इसका खूबसूरत जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'रांची। हमें छोटे शहर बहुत पसंद हैं।' इसके अलावा साक्षी से कुछ मजेदार सवाल भी पूछे गए, जैसे कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है या क्या आप क्रिकेट खेलती हैं। 

इसमें से पहले सवाल का जवाब उन्होंने हां में दिया और दूसरे का ना में। इस तरह से साक्षी ने अपने फैन्स का दिल खुश कर दिया।