Videos- साक्षी ने पांड्या और राहुल के साथ गाया 'चन्ना मेरेया...'
स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी का जन्मदिन वैसे तो 19 नवंबर होता है, लेकिन उनके बर्थडे का जश्न 17 नवंबर से ही शुरू हो गया। साक्षी के 30वें...
स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी का जन्मदिन वैसे तो 19 नवंबर होता है, लेकिन उनके बर्थडे का जश्न 17 नवंबर से ही शुरू हो गया। साक्षी के 30वें जन्मदिन की पार्टी में हार्दिक पांड्या भी खूब मस्ती करते दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो सिंगर राहुल वैद्य और हार्दिक पांड्या के साथ 'चन्ना मेरेया' गाना गा रही हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। पर्पल कलर की ड्रेस में साक्षी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि हार्दिक पांड्या ने सफेद शर्ट और ब्लू टाई लगा रखी है। हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।