फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटजब धोनी के पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती दिखीं पत्नी साक्षी, PIC हुई वायरल

जब धोनी के पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती दिखीं पत्नी साक्षी, PIC हुई वायरल

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। देश में लॉकडाउन 3 मई से बढ़ने के साथ ही आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बार के आईपीएल पर धोनी भविष्य टिका...

जब धोनी के पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती दिखीं पत्नी साक्षी, PIC हुई वायरल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 20 Apr 2020 07:56 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। देश में लॉकडाउन 3 मई से बढ़ने के साथ ही आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बार के आईपीएल पर धोनी भविष्य टिका हुआ था, लेकिन आईपीएल नहीं हो पाने की वजह से एक बार फिर से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इन सबसे बेपरवाह धोनी रांची में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ वक्त बिता रहे हैं। साक्षी धोनी ने माही के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वारयरल हो रही है।

धोनी तो बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी इस मामले में उनसे काफी आगे है। साक्षी अक्सर रांची वाले फॉर्म हाउस, बेटी जिवा, अपने पेट डॉग्स के साथ-साथ धोनी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रही हैं। साक्षी की शेयर की गई तस्वीरों के जरिये फैन्स को धोनी का अपडेट भी मिलता रहता है।

फाफ डु प्लेसिस ने बताया, क्या है IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का राज

साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और धोनी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी बेड पर लेटे हुए हैं। उनके हाथ में मोबाइल है, जिसमें वह कुछ देख रहे हैं। साथ ही धोनी के पैर साक्षी की गोद में रखे हुए हैं। इस दौरान साक्षी धोनी के पैर का अंगूठा मुंह से काटने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं।

रोहित शर्मा के मुकाबले क्यों एमएस धोनी हैं IPL के बेहतर कप्तान, कमेंटेटर डैनी मौरिसन ने बताई वजह

इस तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया है- ऐसा वक्त जब आपको मिस्टर स्वीटी की अटेंशन की भूख हो... साक्षी धोनी की इस पोस्ट पर फैन्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Times when you crave attention from #mrsweetie !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

इससे पहले साक्षी धोनी ने अपने रांची फॉर्महाउस से ढलते हुए सूरज की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। देश में लॉकडाउन की वजह से प्रदूषण में कमी आई है और वायु की गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है। ऐसे में आसमान भी काफी साफ रहने लगा है। इस कड़ी में साक्षी ने नेचर की यह कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The most beautiful part of the day !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 खेला जाना है। वर्ल्ड कप के लिए टीम के सिलेक्शन से पहले आईपीएल को काफी अहम माना जा रहा था। शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या की फिटनेस के साथ-साथ सभी की नजरें धोनी की फॉर्म पर टिकी हुई थीं, लेकिन आईपीएल के दोबारा स्थगित होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि अगर धोनी का सिलेक्शन अब किस आधार पर किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें