Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sachin Tendulkar told how to clean the grip of the bat the fans trolled to save water
सचिन तेंदुलकर ने बताया कैसे करें बैट की ग्रिप को साफ, फैन्स ने कर दिया ट्रोल

सचिन तेंदुलकर ने बताया कैसे करें बैट की ग्रिप को साफ, फैन्स ने कर दिया ट्रोल

संक्षेप:

इंडिया लीजेंड्स ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रनों से हराया था। इंडिया लीजेंड्स को आज अपना दूसरा मैच वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच कानपुर में खेला जाना है।

Sep 14, 2022 12:38 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर बल्ला थामे क्रिकेट के मैदान पर उतर रहे हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022 में तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी कर रहे हैं। सचिन ने इस टूर्नामेंट के दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि बैट की ग्रिप को कैसे साफ करते हैं, उनको इस वीडियो के लिए अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सचिन जब बैट की ग्रिप साफ कर रहे होते हैं, उस समय पानी के इस्तेमाल नहीं होने पर भी टैप ऑन रखते हैं और यही देखकर फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सचिन सेव वॉटर कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में उनका इस तरह से पानी बर्बाद करना फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की बात करें, तो इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। रोड सेफ्टी जागरूकता के लिए यह सीरीज खेली जा रही है।

ये भी पढ़ें:एमएस धोनी पर इस क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- अगर मौका देते तो मेरा करियर कुछ अलग होता

इंडिया लीजेंड्स ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रनों से हराया था। इंडिया लीजेंड्स को आज अपना दूसरा मैच वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है।

ये भी पढ़ें:हर्षल पटेल की T20 वर्ल्ड कप में होगी पिटाई, सुनील गावस्कर बोले- यार पहले मैच तो होने दो
Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |