फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO:सचिन की पारखी आंखों ने पहचान लिया था MS DHONI बनेंगे सफल कप्तान

VIDEO:सचिन की पारखी आंखों ने पहचान लिया था MS DHONI बनेंगे सफल कप्तान

विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारत को टी20 और वनडे विश्व खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धौनी देश के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। क्रिकेट मैदान पर महेंद्र...

VIDEO:सचिन की पारखी आंखों ने पहचान लिया था MS DHONI बनेंगे सफल कप्तान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 16 May 2018 06:29 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारत को टी20 और वनडे विश्व खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धौनी देश के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। क्रिकेट मैदान पर महेंद्र सिंह धौनी की रणनीति और नेतृत्व करने की उनकी क्षमता के सब कायल हैं। विषम से विषम परिस्थिति में बिना अपना संयम खोए टीम को जीत दिला देने में माहिर धौनी को उनकी इसी खूबी के कारण कैप्टन कूल नाम दिया गया। अब क्रिकेट के भगवान कहे जानें वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी के अंदर छिपे लीडर को उनके करियर के शुरुआती दिनों में ही पहचान लिया था।

स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर के चैट शो 'ब्रेकफॉस्ट विथ चैम्पियंस' में सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धौनी की नेतृत्व क्षमता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'जब धौनी टीम में आया था तो उस दौरान मैं 'टेनिस एल्बो' की समस्या से उबरा ही था, और इसलिए अधिकतर समय स्लिप में ही फील्डिंग करता था। इस दौरान मैं महेंद्र सिंह धौनी से फील्ड प्लेसिंग को लेकर खूब चर्चा करता था। जब मैंने उसके विचारों को सुना और फील्डिंग प्लेसमेंट को लेकर उसकी समझ को परखा तो मुझे लग गया था कि इसके अंदर टीम का नेतृत्व करने की काबिलियत है।' गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी को लेकर देश-विदेश के महान खिलाड़ियों ने खूब प्रशंसा की है। 

देखें सचिन का पूरा इंटरव्यू

IPL में प्रदर्शन का मिला ईनाम, जोस बटलर के लिए ENG से आई खुशखबरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें