सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के बारे में कही ये बात

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारत के युवा बल्लेबाज- शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने शुभमन और पृथ्वी की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों में काबिलियत है और...

सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के बारे में कही ये बात

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारत के युवा बल्लेबाज- शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने शुभमन और पृथ्वी की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों में काबिलियत है और ये दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल हो सकते हैं। पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, इस सीरीज के बाद वह चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 

वहीं, दूसरी तरफ शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिर के दो मैच खेलने का मौका मिला। इन दोनों की मैचों में शुभमन गिल को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। दोनों की मैचों में गिल फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद टी-20 सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। 

INDvsNZ:टी-20 में डेब्यू कर सकते हैं शुभमन गिल, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

सचिन तेंदुलकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'पृथ्वी शॉ के बारे मैंने पहले भी कहा है कि मैं उन्हें उस समय से नेट पर बल्लेबाजी करते देख रहा हूं जब उनकी उम्र 8-9 साल थी। उनके पास कुछ खास है। मैं तब से जानता था कि वह एक दिन भारत के लिए खेलेंगें।'

मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को सिर्फ खेल का आनंद उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद घरेलू सीजन में भी वह बढ़िया खेले। मुझे लगता है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों में काबिलियत है। अभी इन दोनों ने अपना करियर शुरू ही किया है। अभी इन्हें क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहिए।'

पृथ्वी शॉ पर छाया 'गली बॉय' रणवीर सिंह का खुमार, बनाया अपना रैप सॉन्ग

बता दें कि पृथ्वी शॉ अब भी अपनी एंकल इंजरी से उबर रहे हैं और शुभमन गिल न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।