युवराज सिंह के चैलेंज को सचिन तेंदुलकर ने बंद आंखों से किया पूरा, सच्चाई ने उड़ाए सबके होश
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह के सोशल मीडिया पर चल रहे कीप इट अप (keep it up) चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया और इसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। खास बात यह है सचिन ने यह चैलेंज एक...

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह के सोशल मीडिया पर चल रहे कीप इट अप (keep it up) चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया और इसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। खास बात यह है सचिन ने यह चैलेंज एक अलग और बहुत ही यूनीक तरह से किया। इस चैलेंज को सचिन ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर पूरा किया और वापस युवराज सिंह को नॉमिनेट कर दिया। क्रिकेट फैन्स सचिन के इस चैलेंज को देखकर हैरान रह गए कि आखिर उन्होंने इसे कैसे कर लिया। हालांकि सचिन ने बाद में इस चैलेंज को पूरा करने का सीक्रेट भी बताया है।
सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'यूवी मैंने तेरा चैलेंज मान लिया है, तूने बहुत आसान ऑप्शन दिया था। इसलिए मैं तुझे थोड़ा कठिन ऑप्शन दे रहा हूं। मैं तुझे इसके लिए नॉमिनेट कर रहा हूं। कमॉन डू इट फॉर मी...। सचिन ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया उसमें उन्होंने इस चैलेंज का राज खोला। दरअसल सचिन ने जो पट्टी बांध रखी थी, वो ट्रांसपैरेंट कपड़े की थी और उसके अंदर से उन्हें बाहर का नजारा साफ-साफ दिख रहा था।
इससे पहले युवराज सिंह कीप इट अप चैलेंज को पूरा करके सचिन को इसके लिए नॉमिनेट किया था। इस वीडियो में युवराज के हाथ में बल्ला था और वह इस बल्ले के किनारे से गेंद को उछाल रहे थे। इस चैलेंज को करते हुए युवराज सिंह ने कैप्शन दिया, ''इस मुश्किल वक्त में मैं घर में ही रहूंगा और कोरोना वायरस को फैलने से रोकूंगा। मैं ऐसा लंबे वक्त तक करूंगा और जब तक इसकी जरूरत है, तब तक घर पर ही रहूंगा। मैं इस चैलेंज के लिए सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को नॉमिनेट करता हूं।''
In these challenging times, I am committed to staying at home to prevent the spread of #Covid19 and will #KeepItUp as long as it is required.
I further nominate master blaster @sachin_rt hit man @ImRo45 and turbanator @harbhajan_singh @UN @deespeak pic.twitter.com/20OmrHt9zv
कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित किया जा चुका है। आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है। ऐसे में खिलाड़ी घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।



