फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL Final: धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण मोड़ रहा : तेंदुलकर

IPL Final: धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण मोड़ रहा : तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण रहा जबकि माहेला जयवर्धन का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी से मुंबई इंडियन्स चैंपियन बनी। मुंबई इंडियन्स...

IPL Final: धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण मोड़ रहा : तेंदुलकर
एजेंसी,हैदराबादMon, 13 May 2019 07:03 AM
ऐप पर पढ़ें

सचिन तेंदुलकर को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण रहा जबकि माहेला जयवर्धन का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी से मुंबई इंडियन्स चैंपियन बनी। मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराया। 

बई के आइकन खिलाड़ी तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा, ''धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण रहा। लेकिन इसके अलावा बुमराह ने जो महत्वपूर्ण ओवर किये तथा आखिरी ओवर में मलिंगा ने खेल का शानदार अंत किया। 

टीम के मुख्य कोच जयवर्धने ने कहा, ''जब धोनी आउट हुआ तो लगा कि मैच हमारे हाथ में आ गया लेकिन तब शेन वाटसन ने हिटिंग शुरू कर दी। रोहित ने कुछ शानदार फैसले किये तथा डेथ ओवरों के लिये अनुभवी गेंदबाजों को रखा।

 

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल फाइनल का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स 
     फाफ डुप्लेसिस स्टं डिकाक बो क्रुणाल पंड्या 26
     शेन वाटसन रन आउट 80
     सुरेश रैना पगबाधा बो चाहर 08
     अंबाती रायुडु का डिकाक बो बुमराह 01
     महेंद्र सिंह धोनी रन आउट 02
     ड्वेन ब्रावो का डिकाक बो बुमराह 15
     रविंद्र जडेजा नाबाद 05
     शार्दुल ठाकुर पगबाधा बो मलिंगा 02
     अतिरिक्त (बाई 05, वाइड 04) 09
     कुल (20 ओवर में, सात विकेट पर) 148
     विकेट पतन : 1-33, 2-70, 3-73, 4-82, 5-133, 6-146, 7-148


     गेंदबाजी -
     मैकलेनगन 4-0-24-0
     क्रुणाल पंड्या 3-0-39-1
     मलिंगा 4-0-49-1
     बुमराह 4-0-14-2
     राहुल चाहर 4-0-14-1
     हार्दिक पंड्या 1-0-3-0
     
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें