फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: जब सैंटा क्लॉज बन बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

VIDEO: जब सैंटा क्लॉज बन बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

क्रिसमस के मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सैंटा क्लॉज का भेष धारण किया और बच्चों के संग खुशियां बांटी। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सैंटा क्लॉज...

VIDEO: जब सैंटा क्लॉज बन बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे सचिन तेंदुलकर
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,मुंबई। Tue, 25 Dec 2018 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिसमस के मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सैंटा क्लॉज का भेष धारण किया और बच्चों के संग खुशियां बांटी। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सैंटा क्लॉज बने हुए हैं और कार में बैठते हुए बता रहे हैं कि वह बच्चों के संग क्रिसमस मनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर सैंटा क्लॉज वाली (नकली सफेद रंग की बड़ी दाढ़ी) दाढ़ी भी पहनी हुई है। वीडियो की शुरुआत में मास्टर ब्लास्टर कहते हैं, 'सभी को मेरी क्रिसमस, आज हम बच्चों की देखरेख करने वाले एक सेंटर में क्रिसमस मनाने जा रहे हैं।'

दरअसल, सचिन ने जिस सेंटर में बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया उसका नाम आश्रय है। यहां कमजोर वर्ग के बच्चों की देखरेख की जाती है। सचिन ने अपने ​वीडियो संदेश में कहा,'मैं इन बच्चों के साथ कुछ समय बिताने जा रहा हूं।' इसके बाद वीडियो में सचिन हाथ में बल्ला और टेनिस की गेंद लिए बच्चों के हॉल में दाखिल होते हैं। तेंदुलकर जैसे ही अपनी दाढ़ी हटाते हैं, सभी बच्चे उन्हें पहचान लेते हैं और फिर सचिन-सचिन चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद क्रिसमस की फेमस धुन जिंगल बेल-जिंगल बेल बजती है और सचिन बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेलते हैं।

विराट कोहली बोले- मेरी आलोचना करने वालों के नजरिए का मैं सम्मान करता हूं

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें