SAvEN: डु प्लेसी से भिड़ने के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया, Video में देखें क्या हुआ था
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। आखिरी टेस्ट मैच सोमवार को खत्म हुआ,...

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। आखिरी टेस्ट मैच सोमवार को खत्म हुआ, जिसे इंग्लैंड ने 191 रनों से जीता। इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया, इस दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड और फैफ डु प्लेसी के बीच कुछ कहासुनी भी हो गई। ब्रॉड पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) पर इस घटना के लिए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वॉइंट भी जुड़ गया है।
ब्रॉड के खाते में पिछले 24 महीने में दो डिमेरिट प्वॉइंट जुड़ चुके हैं और अगर यह चार तक पहुंच जाता है, तो उन्हें एक मैच का सस्पेंशन झेलना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज का आगाज जीत के साथ किया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने कहा कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड से जुड़ी घटना केवल विरोधी टीम के सामने पीछे नहीं हटने का मामला था।
डुप्लेसी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन ब्रॉड से बहस करते हुए बटलर से टकराते हुए दिखे। ये घटना तब घटी जब डुप्लेसी और रैसी वैन डर डसेन ने 92 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड को कुछ समय के लिए परेशानी में रखा था। इंग्लैंड ने ये मैच 191 रन से जीता। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाड़ी डुप्लेसी के डिफेंसिव शॉट खेलने के बाद गेंद को उठाने की आदत से परेशान थे। ब्रॉड भी इससे काफी परेशान नजर आए। देखें वीडियो कैसे भिड़े डु प्लेसी और ब्रॉड-
#SAvsENG #ProteaFire don’t call our skipper that!!☝🏾 pic.twitter.com/dzUECGbIS0
'मैच में हमेशा किसी ना किसी तरह शामिल रहना चाहता हूं'
डुप्लेसी ने सोमवार को मैच के बाद कहा, 'ये मेरी आदत का हिस्सा है। अगर आप पिछले मैचों को देखेंगे तो पाएंगे कि मैं हमेशा मैच में किसी न किसी तरह से शामिल रहता हूं, टीम के कप्तान के तौर पर अपना जज्बा और ये दिखाने की कोशिश करता हूं कि आप विरोधी के सामने नहीं झुकते।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं ऐसा करना चाहता हूं लेकिन अगर मेरे साथ इस तरह की कुछ घटना होती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। इसलिए उसने (ब्रॉड) मेरे लिए कुछ कहा और मैंने उसका जवाब दिया। मुझे लगता है कि जोस या मुझे इसका पता नहीं है कि हमने एक दूसरे को टच किया था।
टेंशन में आ गए थे रूट, जानिए क्यों
डुप्लेसी ने कहा, 'ये मेरे और ब्रॉड के बीच की बात थी और उसने हम दोनों के बीच पड़ने की कोशिश की। हमारे बीच में कोई खटास नहीं थी।' इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि ये कोई मसला नहीं था और तब वो इस बात को लेकर चिंतित थे कि इससे डुप्लेसी अधिक प्रतिबद्ध हो जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि फाफ खुद को मजबूत बनाकर क्रीज पर बने रहने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है। मेरी चिंता ये थी कि ये उनके पक्ष में जा सकता है।'



