फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटविश्व कप से पहले AUS गेंदबाजों की बज गई बैंड, हेनरिक क्लासेन ने ठोका तूफानी शतक, 13 छक्के और 13 चौके लगाकर बनाए 174 रन

विश्व कप से पहले AUS गेंदबाजों की बज गई बैंड, हेनरिक क्लासेन ने ठोका तूफानी शतक, 13 छक्के और 13 चौके लगाकर बनाए 174 रन

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सेंचुरियन में चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेली है। उन्होंने 83 गेंद में 174 रन बनाए हैं और अपनी पारी में 13 छक्के और 13 चौके लगाए।

विश्व कप से पहले AUS गेंदबाजों की बज गई बैंड, हेनरिक क्लासेन ने ठोका तूफानी शतक, 13 छक्के और 13 चौके लगाकर बनाए 174 रन
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। आगामी वनडे विश्व कप से पहले दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। दक्षिण अफ्रीका की पारी के 26वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासेन ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की हर कोई देखता रह गया। उन्होंने 83 गेंद में 174 रन की धमाकेदार पारी खेली। जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 416 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में हेनरिक क्लासेन ने 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 57 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। यानी कि उन्हें अर्धशतक के बाद शतक तक पहुंचने में सिर्फ 19 गेंद लगी। शतक पूरा करने के बाद क्लासेन और खतरनाक हो गए। इसके बाद उन्होंने 77 गेंद में 150 रन पूरे किए। यानी अगले 50 रन उन्होंने 20 गेंद में बनाए। 

हेनरिक क्लासेन ने ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वह दक्षिण अफ्रीका की पारी के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर कैच आउट हुए। क्लासेन ने 83 गेंद में 174 रन बनाए और अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 57 गेंद में शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, उन्होंने 2013 में 52 गेंद में शतक ठोका था।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम के तीन खिलाड़ी हुए चोटिल, टिम साउदी को अंगूठे में लगी गंभीर चोट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों का सामना करके)
52 - विराट कोहली (IND), जयपुर, 2013
57 - हेनरिक क्लासेन, सेंचुरियन, 2023
61 - विराट कोहली (भारत), नागपुर, 2013
62 - एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड), नॉटिंघम, 2018
67 - क्रेग मैकमिलन (न्यूज़ीलैंड), हैमिल्टन, 2007

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, उन्होंने 31 गेंद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में शतक ठोका था। हेनरिक क्लासेन ने 57 गेंद में शतक पूरा किया। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों का सामना करके)
31 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
44 - मार्क बाउचर बनाम ZIM, पोटचेफस्ट्रूम, 2006
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
57 - हेनरिक क्लासेन बनाम वेस्टइंडीज, पोटचेफस्ट्रूम, 2023
57 - एबी डिविलियर्स बनाम भारत, मुंबई, 2015
 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े