फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटSA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 से पहले तगड़ा झटका, एनरिक नॉर्खिया हुए चोटिल

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 से पहले तगड़ा झटका, एनरिक नॉर्खिया हुए चोटिल

Anrich Nortje ruled out of SA vs AUS 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोटिल हो गए हैं। नॉर्खिया मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे।

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 से पहले तगड़ा झटका, एनरिक नॉर्खिया हुए चोटिल
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 11 Sep 2023 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 से पहले एक तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोटिल हो गए हैं। उन्हें पीठ में समस्या है। नॉर्खिया मंगलवार (12 सितंबर) को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में नहीं खेलेंगे। नॉर्खिया की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए सोमवार को उनका जोहान्सबर्ग में स्कैन होगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 3 विकेट और दूसरे मैच में 123 रन से हार का मुंह देखना पड़ा।

दाएं हाथ के पेसर नॉर्खिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें मैच के दौरान पीठे के निचले हिस्से में जकड़न के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। नॉर्खिया सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके, जिसमें उन्होंने 58 रन खर्च किए। उन्होंने कोई विकेट नहीं चटकाया। वहीं, 29 वर्षीय नॉर्खिया पहले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। नॉर्खिया ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। नॉर्खिया ने अब तक 19 टेस्ट, 22 वनडे और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 70, 36, और 38 शिकार किए।

दक्षिण अफ्रीका टीम को स्कैन के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा क्योंकि उसके बाद ही नॉर्खिया की फिटनेस को लेकर कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दक्षिण अफ्रीका चाहेगी कि नॉर्खिया जल्द से जल्द मैदान पर लौटें ताकि वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां ठीक से हो सकें। वर्ल्ड कप का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा। दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को करेगी। दक्षिण अफ्रीका की पहली टक्कर श्रीलंका से दिल्ली में होगी।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यैनसेन, हेनरिक क्लासेन, सिसांडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रैसी वैन डर डसन, एनरिक नॉर्खिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें