IPL 2021, KKR vs RR: क्रिस मौरिस-सैमसन ने दिलाई राजस्थान को दूसरी जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने 134 रनों के लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। टीम की तरफ...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने 134 रनों के लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान संजू सैमसन 42 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। वरुण चक्रवर्ती ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद कोलकाता ने 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 36 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में क्रिस मौरिस ने राजस्थान की ओर से 4 विकेट झटके। यह राजस्थान की इस सीजन दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
ALL UPDATES:
11:17 PM: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया।
11:11 PM: 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 121/4, डेविड मिलर 13 और कप्तान संजू सैमसन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 13 रनों की दरकार है।
10:58 PM: 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 104/4, संजू सैमसन 36 और डेविड मिलर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए अब 30 रनों की दरकार है।
10:47 PM: 13.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर राहुल तेवतिया ने थमाया कैच। तेवतिया 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 101/4।
10:44 PM: 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 97/3, संजू सैमसन 34 और राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 7 ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 37 रन बनाने हैं।
10:38 PM: 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 92/3, संजू सैमसन 32 और राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नारायण ने अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन दिए। केकेआर को अगर इस मैच में बने रहने है तो टीम को संजू सैमसन का विकेट जल्दी ही चटकाना होगा।
10:33 PM: 10.5 ओेवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शिवम दुबे ने थमाया प्रसिद्ध कृष्णा को कैच। शिवम 22 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। शिवम हर मुकाबले में शुरुआत अच्छी कर रहे हैं, लेकिन अपनी पारी को तब्दील करने में अबतक कामयाब नहीं हो सके हैं।
10:30 PM: 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 80/2, संजू सैमसन 29 और शिवम दुबे 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नारायण ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।
10:18 PM: 8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 64/2, शिवम दुबे 15 और कप्तान संजू सैमसन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नारायण ने अपना दूसरा ओवर अच्छा फेंका और महज 5 रन दिए।
10:09 PM: 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 50/2, संजू सैमसन 12 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नारायण ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए।
10:04 PM: 4.5 ओेवर में शिवम मावी की गेंद पर यशस्वी जयसवाल ने थमाया कैच। जयसवाल 22 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। अगर राजस्थान को अपने हार के इस क्रम को तोड़ना है तो कप्तान संजू सैमसन का टिके रहना बेहद जरूरी है।
9:55 PM: 3.2 ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए बटलर। जोस बटलर 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज कप्तान संजू सैमसन आए हैं।
9:53 PM: 3 ओेवर के बाद राजस्थान रॉयल्सका स्कोर 17/0, जोस बटलर 1 और यशस्वी जयसवाल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम मावी ने लगातार दूसरा ओवर शानदार फेंका और महज 5 रन दिए।
9:41 PM: पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2/0, बटलर 0 और यशस्वी जयसवाल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम मावी ने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया।
9:36 PM: राजस्थान की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल मैदान पर उतरे हैं।
9:21 PM: 19.6 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर बोल्ड हुए शिवम मावी। केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर बनाए 133 रन। राजस्थान को मैच को जीतने के लिए 134 रन बनाने होंगे।
9:17 PM: 19.2 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर पैट कमिंस ने थमाया रियान पराग को कैच। कमिंस 10 रन बनाकर हुए आउट।
9:15 PM: 19 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 127/7, पैट कमिंस 4 और शिवम मावी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
9:13 PM: 17.6 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर दिनेश कार्तिक हुए आउट। कार्तिक ने 25 रन बनाए।
9:07 PM: 17.5 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर आंद्रे रसेल ने थमाया डेविड मिलर को कैच। रसेल 7 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 150 के आसपास के स्कोर की तरफ देख रही केकेआर की टीम को यह बहुत बड़ा झटका लगा है।
9:04 PM: 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 110/5, दिनेश कार्तिक 25 और आंद्रे रसेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट झटका।
8:57 PM: 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 98/5, आंद्रे रसेल 0 और दिनेश कार्तिक 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर में केकेआर को रसेल की तूफानी बल्लेबाजी की बेहद जरूरत है।
8:53 PM: 15.2 ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने थमाया रियान पराग को कैच। राहुल ने 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।
8:52 PM: 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 93/4, दिनेश कार्तिक 14 और राहुल त्रिपाठी 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने तीसरे ओवर में 9 रन दिए।
8:39 PM: 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 76/4, राहुल त्रिपाठी 33 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे ने अपने ओवर में सिर्फ 5 रन दिए।
8:34 PM: 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 71/4, राहुल त्रिपाठी 29 और दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। त्रिपाठी ने राहुल तेवतिया के दूसरे ओवर से 9 रन बटोरे। केकेआर की टीम को इस समय एक साझेदारी की जरूरत है, ताकि आखिरी के ओवरों में आंद्रे रसेल खुलकर शॉट्स लगा सकें।
8:28 PM: 10.2 ओवर में राहुल त्रिपाठी और इयोन मोर्गन के बीच हुई तालमेल में गड़बड़ और मोर्गन हुए रनआउट। मोर्गन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन।
8:23 PM: 9.5 ओेवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर सुनील नारायण ने थमाया यशस्वी जयसवाल को कैच। नारायण 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन। कोलकाता की टीम अब पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है।
8:19 PM: 9 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 51/2, राहुल त्रिपाठी 11 और सुनील नारायण 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए और नीतीश राणा का बड़ा विकेट झटका।
8:14 PM: 8.1 ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर नीतीश राणा ने थमाया संजू सैमसन को कैच। नीतीश 25 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए।
8:10 PM: 8 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 45/1, नीतीश राणा 22 और राहुल त्रिपाठी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया ने अपने पहले ओवर में 8 रन खर्च किए। राजस्थान के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों को अबतक पूरी तरह से बांध कर रखा है।
8:05 PM: 7 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 37/1, राहुल त्रिपाठी 5 और नीतीश राणा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनादकट के तीसरे ओवर से राणा ने 12 रन बटोरे।
7:58 PM: 5.4 ओवर में रनआउट हुए शुभमन गिल। शुभमन 19 गेदों का सामना करने के बाद 11 रन ही बना सके। गिल अपनी पारी के दौरान संघर्ष कर रहे थे और वह बॉल को अच्छे से टाइम नहीं कर पा रहे थे।
7:49 PM: 4 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 21/0, शुभमन गिल 9 और नीतीश राणा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और ज्यादा जोखिम भरे शॉट्स खेलने से बच रहे हैं।
7:40 PM: 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 8/0, नीतीश राणा 5 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
7:34 PM: पहले ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3/0, नीतीश रणा 3 और शुभमन गिल बिना खाता खोले खेल रहे हैं। उनादकट ने अपना पहला ओवर अच्छा फेंका और महज 3 रन दिए।
7:31 PM: कोलकाता की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शुभमन गिल और नीतीश राणा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जयदेव उनादकट फेंक रहे हैं।
7:05 PM: राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग XI: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।
कोलकाता नाइटराइडर्स का प्लेइंग XI: नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Team News:
2⃣ changes for @rajasthanroyals as Yashasvi Jaiswal & Jaydev Unadkat named in the team.
1⃣ change for @KKRiders as Shivam Mavi picked in the team. #VIVOIPL #RRvKKR
Follow the match 👉 https://t.co/oKLdD2Pi9R
Here are the Playing XIs 👇 pic.twitter.com/FDsDv0mvSk
Hello & good evening from Mumbai for Match 18 of the #VIVOIPL 👍👍
The @IamSanjuSamson-led @rajasthanroyals will square off against @KKRiders, led by @Eoin16. 👌👌 #RRvKKR
Which team will come out on top tonight? pic.twitter.com/qWAzZ0LRHr





