IPL 2021: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, जानिए क्या है वजह
आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में दो विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को दोनों टीम के बीच खेले गए मुकाबले का रिजल्ट आखिरी बॉल पर निकला। हर्षल...

आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में दो विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को दोनों टीम के बीच खेले गए मुकाबले का रिजल्ट आखिरी बॉल पर निकला। हर्षल पटेल ने आरसाबी की तरफ से पांच विकेट लिए। इससे पहले मुंबई के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में कोई भी पांच विकेट नहीं ले पाया था। आरसीबी की तरफ से एबी डिविलियर्स ने 48 रन की तूफानी पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
आरसीबी ने ट्विटर पर पंजाब किंग्स को ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करने के लिए शुक्रिया कहा। शुक्रवार को खेले गए मैच में मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर लंबा छक्का मारा। ये छक्का 100 मीटर लंबा था। आरसीबी ने ट्वीट किया कि रेड और गोल्ड में पहला छक्का जो कि लगभग चेन्नई के बाहर गया। शुक्रिया पंजाब किंग्स। अगर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होती तो हम आपको गले लगाते।
First Maxi-mum in Red and Gold and he nearly hits it out of Chennai!🤯
Thank you @PunjabKingsIPL. We would hug you if not for social distancing 🤗#PlayBold #WeAreChallengers #MIvRCB #DareToDream
मैक्सवेल ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन दो छक्के लगाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को जवाब देते हुए कहा कि आईपीएल के विभिन्न संस्करणों में क्रिस गेल, केएल राहुल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के लिए धन्यवाद। इसके बाद आरसीबी ने पंजाब किंग्स को उसके नए लोगो और जर्सी के लिए ट्रोल किया।
You missed jersey, helmet, pads...and logo?
But between us, who's keeping count?🤷♂😉#PlayBold #WeAreChallengers #MIvRCB #DareToDream
आरसीबी ने ट्वीट किया आप जर्सी, लोगो और पैड भूल गए।लेकिन हमारे बीच में कौन गिनती कर रहा है। आरसीबी का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 14 अप्रैल को चेन्नई में होगा।



