WTC Final में ये 3 बदलाव चाहते हैं रोहित शर्मा, क्या ICC मानेगा भारतीय कप्तान की मांग

Md.Akram लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Team India Captain Rohit Sharma on WTC Final: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल गंवा दिया। भारत को लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार मिली है।

WTC Final में ये 3 बदलाव चाहते हैं रोहित शर्मा, क्या ICC मानेगा भारतीय कप्तान की मांग

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में एक बार फिर भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। भारत को रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने 209 से हराया। यह खिताबी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया को पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया और तब भारत की कमान विराट कोहली के हाथों में थी। साल 2021 में फाइनल मैच इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में आयोजित हुआ था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में तीन बदलाव का सुझाव दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) रोहित की मांग पर अमल करेगा या नहीं।

शुभमन गिल के विवादित कैच पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अंपायर ने ऐसा क्यों नहीं किया

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल का आयोजन सिर्फ जून के महीने में और इंग्लैंड में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाइनल के लिए एक मैच के बजाए तीन मुकाबलों की सीरीज रखी जानी चाहिए। रोहित ने कहा, ''हमें सिर्फ जून के महीने में ही डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं खेलना चाहिए। यह फाइनल दुनिया में कहीं भी खेला जा सकता है। केवल इंग्लैंड में ही खेला जाए, ऐसा जरूरी नहीं।" उन्होंने आगे कहा, ''मैं चाहूंगा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज हो। हमने कड़ी मेहनत की, कड़ी टक्कर दी और यहां तक पहुंचे लेकिन हमने सिर्फ 1 मैच खेला। मुझे लगता है कि अगले डब्ल्यूटीसी चक्र में 3 मैचों की सीरीज बेस्ट और आइडियल होगी।"

टीम इंडिया की WTC Final में क्यों डूबी लुटिया? जानिए, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के 5 कारण

कप्तान ने इसके अलावा ट्रॉफी नहीं जीतने पर निराशा जाहिर की। गौरतलब है कि भारत ने 10 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। रोहित ने कहा, ''यह निराशाजनक और दिल तोड़ने वाला है कि हम ट्रॉफी नहीं जीत रहे हैं। मैं बहुत निराश हूं। खिलाड़ी भी बहुत निराश हैं।" रोहित ने कहा कि अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ''यह तय करने की जरूरत है कि अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए कौन-से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। यह महत्वपूर्ण है और हम इस दिशा में फैसले लेंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।