फ्रेंडशिप डे के मौके पर रोहित शर्मा से फैन्स को मिलेगा खास 'तोहफा', ट्वीट कर दी जानकारी
भारत देश में इस साल रविवार को दोस्ती का दिन यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को यह मनाया जाता है। वहीं दुनियाभर में यह 30 जुलाई को मनाया गया था। भारतीय टीम के...

भारत देश में इस साल रविवार को दोस्ती का दिन यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को यह मनाया जाता है। वहीं दुनियाभर में यह 30 जुलाई को मनाया गया था। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के फैन्स के लिए यह दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है क्योंकि इस दिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अपने फैन्स से रूबरू होते नजर आएंगे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
रोहित शर्मा ने बताया है कि वो ट्विटर पर लाइव वीडियो Q&A सेशन के जरिए फैन्स के सवालों के जवाब देंगे। रोहित ने ट्वीट करते हुए कहा कि दोस्तों, चलो एक-साथ मिलकर फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। आप मुझे #askRo का इस्तेमाल करते हुए सवाल भेजो और मैं कोशिश करूंगा कि सबका जवाब दे पाऊं।
Let’s celebrate Friendship Day together guys 🤗 Send me your questions using #AskRo and I will answer as many as I can tomorrow 😃
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली से किया गया अनुरोध, IPL भारत में कराओ, UAE में सेफ नहीं
रोहित शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने खेल के दम पर 'हिटमैन' की उपाधि हासिल की है। उन्हें यह नाम अपनी तेज बल्लेबाजी के दम पर मिला है। इन सबके अलावा रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के बेबाक जवाबों के लिए भी जाने जाते हैं। रोहित शर्मा को लॉकडाउन में व्यक्तिगत ट्रेनिंग करते हुए भी देखा गया है। यूएई में होने वाले आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार विजेता बनाया है। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने यह कारनामा तीन बार किया है।



