फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटरोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बने 'सिक्सर किंग'   

रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बने 'सिक्सर किंग'   

रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ODI क्रिकेट में भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम था, लेकिन अब रोहित ने उनको पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बने 'सिक्सर किंग'   
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 18 Jan 2023 02:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जैसे ही एक छक्का जड़ा तो उन्होंने भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के नए 'सिक्सर किंग' बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ा तो उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने भारत में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 123 छक्के जड़े थे, लेकिन रोहित शर्मा ने अपने छक्कों की संख्या को 124 पहुंचा दिया। उन्होंने पांचवें ओवर में एक और छक्का जड़ा था। 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है, लेकिन उन्होंने भारत की सरजमीं पर 100 छक्के भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं जड़े हैं। सचिन के नाम भारत में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि रोहित वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं।  

ये भी पढ़ेंः India vs New Zealand 1st ODI Match LIVE अपडेट 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वे 500 छक्के जड़ने वाले एकमात्र एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे आगे इस समय क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 553 छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लगाए हैं। रोहित ने 510 छक्के अब तक जड़े हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें