फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकोरोना वायरसः वर्कआउट, किचन में काम, बेटी के साथ खेलना, कपड़े धोना, कुछ ऐसे लॉकडाउन में दिन बिता रहे हैं रोहित शर्मा- Video

कोरोना वायरसः वर्कआउट, किचन में काम, बेटी के साथ खेलना, कपड़े धोना, कुछ ऐसे लॉकडाउन में दिन बिता रहे हैं रोहित शर्मा- Video

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान और स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। रोहित शर्मा लॉकडाउन के दौरान क्या कुछ कर रहे हैं, वो आप इस वीडियो में देख सकते...

कोरोना वायरसः वर्कआउट, किचन में काम, बेटी के साथ खेलना, कपड़े धोना, कुछ ऐसे लॉकडाउन में दिन बिता रहे हैं रोहित शर्मा- Video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 16 Apr 2020 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान और स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। रोहित शर्मा लॉकडाउन के दौरान क्या कुछ कर रहे हैं, वो आप इस वीडियो में देख सकते हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते दुनिया के तमाम देशों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। भारत में 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, जिसे 14 अप्रैल को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया। रोहित इस समय मुंबई में अपने घर में हैं।

CA ने जून तक हटाया स्टाफ, जानिए टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा

रोहित शर्मा लॉकडाउन के दौरान घर के काम में पत्नी रितिका का हाथ बंटा रहे हैं, इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। रोहित ने वीडियो जो शेयर किया है, उसकी शुरुआत होती है 'My Day in Lockdown (मेरा दिन लॉकडाउन में)', रोहित फ्रेश जूस के साथ अपना दिन शुरू करते हैं और इसके बाद कुछ वर्कआउट करते हैं। अपनी बेटी के साथ खेलना, घर में कपड़े साफ करना, किचन में रितिका की मदद करना और रात में टीवी देखने के साथ उनका दिन खत्म होता है।

अगर धोनी उपलब्ध हैं तो उन्हें विश्व कप में जरूर खिलाना चाहिए: हरभजन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

😉

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

रोहित इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। कोविड-19 के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर इस समय दुनिया में कोविड-19 महामारी का संकट नहीं होता, तो रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे होते। रोहित आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें