बांग्लादेश ऐसी जगह जहां हमें फैन्स से नहीं मिलता कोई सपोर्ट: रोहित शर्मा

Mohan Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
share

भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि बांग्लादेश इकलौती ऐसी जगह है, जहां उनकी टीम को ज्यादा समर्थन नहीं मिलता। दोनों टीमें कई बार आईसीसी टूर्नामेंट्स और द्विपक्षीय सीरीज में एक दूसरे के...

बांग्लादेश ऐसी जगह जहां हमें फैन्स से नहीं मिलता कोई सपोर्ट: रोहित शर्मा

भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि बांग्लादेश इकलौती ऐसी जगह है, जहां उनकी टीम को ज्यादा समर्थन नहीं मिलता। दोनों टीमें कई बार आईसीसी टूर्नामेंट्स और द्विपक्षीय सीरीज में एक दूसरे के सामने हो चुकी हैं। रोहित ने तमीम के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश के पास जुनूनी प्रशंसक हैं, जब हम गलती करते हैं तो हमें सभी तरफ से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। मैं जानता हूं कि यही हाल बांग्लादेश में है।

'बांग्लादेश ऐसी जगह जहां हमें सपोर्ट नहीं मिलता'

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि मुझे पता है कि प्रशंसक बांग्लादेश में कितने जुनूनी हैं। जब हम मैदान पर आते हैं तो यह शानदार होता है। भारत बिना दर्शकों के समर्थन के खेलने का आदी नहीं है, लेकिन बांग्लादेश इकलौती ऐसी जगह है जहां हमें कोई समर्थन नहीं मिलता। कई विदेशी खिलाड़ियों ने कहा है कि जब वह लोग अपने ही घर में भारत के खिलाफ खेलते हैं तो प्रवासी भारतीयों द्वारा उनका मजाक उड़ाया जाता है। रोहित को हालांकि लगता है कि बांग्लादेश में स्थिति दूसरी है।

सुनील गावस्कर ने चुनी भारत-पाक कंबाइंड XI, टीम में विराट कोहली-एमएस धोनी जैसे धुरंधरों को नहीं मिली जगह

रोहित शर्मा ने की बांग्लादेश की तारीफ

रोहित ने साथ ही तमीम और बांग्लादेश टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जहां भी जाते हैं हमें समर्थन मिलता है। बांग्लादेश इकलौती ऐसी जगह है जहां हमें समर्थन नहीं मिलता। मैं जानता हूं कि बांग्लादेश प्रशंसक आपके पीछे पड़ जाते हैं। यह बिल्कुल अलग बांग्लादेश टीम है। आपकी टीम में इस समय अलग सी उत्सुकता है, हर कोई यह बात कहता है, हमने आपका 2019 विश्व कप का प्रदर्शन भी देखा।

रमीज राजा ने चुनी भारत-पाक वनडे XI, इमरान खान को बनाया कप्तान

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।