फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटMI-CSK कंबाइंड XI में रोहित शर्मा को दिखी कमी, बोले- हम असली चैंपियन से चूक गए

MI-CSK कंबाइंड XI में रोहित शर्मा को दिखी कमी, बोले- हम असली चैंपियन से चूक गए

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने हाल ही में अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया। इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की...

MI-CSK कंबाइंड XI में रोहित शर्मा को दिखी कमी, बोले- हम असली चैंपियन से चूक गए
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 May 2020 09:16 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने हाल ही में अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया। इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की कंबाइंड प्लेइंग इलेवन चुनी। रैना और रोहित ने लीजेंडरी महेंद्र सिंह धोनी को मुंबई इंडियंस- चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन का कप्तान बनाया। इस दोनों की इस खास प्लेइंग इलेवन के वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियर टि्वटर हैंडिल से शेयर किया, जिस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया है। 

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्मामेंट्स पर ब्रेक लगा हुआ है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ी फैन्स से जुडे़ रहने और उनका मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोरोना काल में इंस्टाग्राम लाइव चैट का काफी बोलबाला चल रहा है। इसी कड़ी में सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने भी लाइव सेशन किया और कई मजेदार बातें शेयर कीं। इसी दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने खुद को शामिल नहीं करते हुए और मुंबई इंडियंस- चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। 

भारत में अलग कप्तान के कॉन्सेप्ट पर बोले नासिर हुसैन, कप्तानी साझा नहीं कर सकते विराट कोहली

मुंबई इंडियंस ने शेयर की MI-CSK कंबाइंड XI
रोहित और रैना की चुनी हुई इस प्लेइंग इलेवन को मुंबई इंडियंस ने टि्वटर हैंडिल से शेयर किया। मुंबई इंडियंस के इस प्लेइंग इलेवन को शेयर करने के बाद रोहित शर्मा को इसमें एक कमी नजर आई है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि हम असली चैंपियन से चूक गए। इस प्लेइंग इलेवन के ओपनर सचिन तेंदुलकर हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस से इस टीम में कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है, लेकिन लसिथ मलिंगा का नाम इसमें नहीं है। 

इस पूर्व पाक कप्तान का दिल नहीं चाहता था कि सचिन हों आउट, बैटिंग करते देखना लगता था अच्छा

रोहित शर्मा ने  मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर दिया जवाब
रोहित शर्मा ने इस प्लेइंग इलेवन पर जवाब देते हुए लिखा है, '' हम असली चैंपियन से चूक गए, माली मेरी गलती।'' बता दें कि लसिथ मलिंगा का निकनेम माली है। पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में लसिथ मलिंगा मैच विनर साबित हुए थे। लसिथ मलिंगा की शानदार बॉलिंग के दम पर ही मुंबई इंडियंस चौथी बार खिताब जीतने में कामयाब हो पाई थी। 

रोहित शर्मा और सुरेश रैना की मुंबई इंडियंस - चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन: 
मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, फैफ डुप्लेसी, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें