विराट कोहली, मोहम्मद शामी या श्रेयस अय्यर नहीं... दिग्गज क्रिकेटर ने बताया कौन है भारत की जीत का असली हीरो

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नासिर हुसैन ने कहा 'कल सुर्खियां (विराट) कोहली के बारे में होंगी, श्रेयस अय्यर के बारे में होंगी और मोहम्मद शमी के बारे में होंगी। लेकिन इस भारतीय टीम के असली हीरो रोहित शर्मा हैं।'

rohit sharma

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय अभियान का असली हीरो बताया है। बुधवार 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सेमीफाइनल जीत के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम का पूरा नजरिया ही बदल दिया। 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत की बैटिंग अप्रोच की आलोचना हो रही थी। भारत 2021 टी20 वर्ल्ड कप की लीग स्टेज से बाहर हुआ था, वहीं अगले साल 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार से उनका सफर समाप्त हुआ था। दोनों ही वर्ल्ड कप के दौरान भारत की बैटिंग अप्रोच पर सवाल उठ रहे थे क्योंकि टीम बड़ा स्कार खोड़ा करने में कामयाब नहीं हो पा रही थी। हुसैन ने इस बारे में कहा कि रोहित शर्मा ने भारत की अप्रोच को बदल दिया है और टीम को आश्वस्त किया कि आक्रामक क्रिकेट ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

पिच को लेकर विवाद खड़ा करने वालों को सुनील गावस्कर ने बताया 'मूर्ख', बोले- यह सब बकवास है

नासिर हुसैन ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के बाद कहा 'कल सुर्खियां (विराट) कोहली के बारे में होंगी, श्रेयस अय्यर के बारे में होंगी और मोहम्मद शमी के बारे में होंगी। लेकिन इस भारतीय टीम के असली हीरो, जिन्होंने इस भारतीय टीम की कलचर को बदल दिया है, वह रोहित शर्मा हैं। दिनेश कार्तिक उस टीम के साथ थे जब भारत ने एडिलेड में इंग्लैंड से टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था, वहां उन्होंने नम्र, डरपोक क्रिकेट खेला, स्कोर कम था और इंग्लैंड ने उन्हें 10 विकेट से हरा दिया। तब उन्होंने (रोहित) डीके से कहा कि भारत को बदलाव की जरूरत है।'

हार कर भी एक बार फिर दिल जीत ले गए केन विलियमसन, भारत की तारीफ में कह दी ये बात

हुसैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉकआउट मैच में अपनी लय बरकरार रखने के लिए रोहित की सराहना की। हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी और आउट होने से पहले केवल 29 गेंदों पर 47 रन बनाए। जब भारत का रन रेट बीच के ओवर में गिरा तो रोहित शर्मा ने मैदान पर मैसेज भेजकर उसे बढ़ाने के लिए कहा।

World Cup 2023: रोहित शर्मा ने मैच के बाद की इन 6 खिलाड़ियों की तारीफ, न्यूजीलैंड के भी 2 प्लेयर्स शामिल

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि आज के असली हीरो रोहित थे। ग्रुप स्टेज अलग है और नॉकआउट स्टेज अलग है और कप्तान ने सभी को दिखाया कि वे नॉकआउट में भी निडर क्रिकेट खेलने जा रहे हैं, रोहित शर्मा ने दृष्टिकोण के साथ एक स्पष्ट संदेश दिया।'

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली, शमी नहीं...नासिर हुसैन ने बताया कौन है भारत की जीत का असली हीरो