IPL 2021, DC vs MI: रोहित शर्मा ने कगिसो रबाडा की गेंद पर लगाया जोरदार सिक्स , शिखर धवन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन- देखें VIDEO
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली के...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते मुंबई इस समय काफी बुरी स्थिति में है। कप्तान रोहित शर्मा ने 44 रनों की शानदार पारी खेली और वह अमित मिश्रा का पहला शिकार बने। रोहित अपनी पारी के दौरान काफी अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने कगिसो रबाडा की एक गेंद पर जोरदार सिक्स लगाया, जिसको देखकर शिखर धवन भी हैरान रह गए।
That 95 meters 6 from Rohit against Rabada. Just wow! 😍#RohitSharma #MI #MIvDC #IPL2021 pic.twitter.com/MOCwGFtmmF
दरअसल, मुंबई की पारी का पांचवां ओवर करने आए कगिसो रबाडा के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने सामने की तरफ एक लंबा सिक्स जड़ा और गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचा दिया। रोहित के इस शॉट को शिखर धवन मैदान के पार जाते हुए हैरानी के साथ देखते रहे। रोहित ने अपनी 44 रनों की इनिंग के दौरान 30 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और तीन छक्के जड़े। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने क्विंटन डिकॉक का विकेट दूसरे ओवर में ही गंवा दिया। डिकॉक महज 1 रन बनाकर मार्कस स्टोयनिस की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन आवेश खान ने सूर्यकुमार को 24 के स्कोर पर चलता किया।
मुंबई इंडियंस इस मैच में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। टीम ने जयंत यादव को एडम मिल्ने की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अमित मिश्रा और शिमरॉन हेटमायर को क्रिस वोक्स और लुकमान मेरीवाला के स्थान पर टीम में रखा है।



