फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs WI: रोहित शर्मा जल्द ही तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड

IND vs WI: रोहित शर्मा जल्द ही तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने विंडीज के साथ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में 152 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ छक्के लगाए और सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ...

IND vs WI: रोहित शर्मा जल्द ही तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,नई दिल्ली। Tue, 23 Oct 2018 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

रोहित शर्मा ने विंडीज के साथ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में 152 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ छक्के लगाए और सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नाम 311 वनडे मैचों में 190 छक्के हैं जबकि रोहित के 189 मैचों में 194 छक्के हो गए हैं। वह वनडे में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में विश्व में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (195) और महेंद्र सिंह धौनी (217) हैं। 

रोहित शर्मा ने कर ली क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी 
यह चौथा मौका है जब रोहित शर्मा ने एक वनडे मैच में आठ या उससे अधिक छक्के जड़े। केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही रोहित शर्मा से अधिक बार यह कारनामा कर पाए हैं। अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों में महेंद्र सिंह धौनी और यूसुफ पठान ने एक-एक बार यह कारनामा किया है। भारतीय ओपनर का यह 20वां वनडे शतक था। उन्होंने 20 वनडे शतकों तक पहुंचने के लिए 183 पारियां खेली हैं और इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने के मामले में वह विश्व में चौथे नंबर पर हैं।

हाशिम अमला ने सिर्फ 108 पारी खेलकर लगाए हैं 20 वनडे शतक
इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पहले नंबर हैं। उन्होंने 20 वनडे शतक लगाने के लिए 108 पारियां खेली हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 20 वनडे शतकों के लिए 133 पारियां खेलीं हैं। इस लिस्ट में तीसरा नंबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का है, जिन्होंने अपने 20वें वनडे शतक तक पहुंचने के लिए 175 पारियां खेली थीं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 197 पारियों में अपने वनडे 20 शतक पूरे किए थे।

INDvsWI: विराट कोहली ने बनाया सबसे तेज 60 अंतरराष्ट्रीय शतकों का विश्व रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें