IND vs BAN: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय; क्रिस गेल के क्लब में हुए शामिल
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले ये कमाल सिर्फ वेस्टइंडीज के लीजेंड बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया है।

इस खबर को सुनें
रोहित शर्मा ने बुधवार शाम बांग्लादेश के खिलाफ 51 रनों की जुझारू पारी खेल ना सिर्फ भारतीय फैंस का दिल जीता बल्कि इतिहास भी रचा। रोहित शर्मा ने मीरपूर वनडे में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से यह पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में 500 छक्कों का आंकड़ा पार किया। रोहित शर्मा ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा से पहले ये कमाल सिर्फ वेस्टइंडीज के लीजेंड बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया है, उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने मुकाबले में चोटिल होने के बावजूद नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे हालांकि अपनी इस आतिशी पारी के बावजूद वह भारत की हार को नहीं टाल सके। टीम इंडिया को इस मैच में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा, साथ ही भारत ने सीरीज भी गंवा दी है।
रोहित शर्मा की जुझारू पारी के बाद वायरल हुआ सूर्यकुमार यादव का ये ट्वीट, आपने देखा क्या
बता दें, रोहित शर्मा और क्रिस गेल के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक कोई बल्लेबाज 400 छक्कों तक का आंकड़ा नहीं छू पाया है। रोहित के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 359 छक्के लगाए थे। आइए एक नजर डालते हैं अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर-
राहुल द्रविड़ ने बताया कब से शुरू होगी भारत की वर्ल्ड कप 2023 की असली तैयारी, दिया ये बयान
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
क्रिस गेल- 553
रोहित शर्मा- 502*
शाहिद अफरीदी- 476
ब्रैंडन मैक्कुलम- 398
मार्टिन गप्टिल-383
एमएस धोनी- 359
IND vs BAN: रोहित शर्मा समेत ये तीन खिलाड़ी हुए वनडे सीरीज से बाहर, राहुल द्रविड़ ने की पुष्टि
रोहित शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 256 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उनके नाम टी20 क्रिकेट में 182 और टेस्ट में 64 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शाहिद अफरीदी (351), क्रिस गेल (331) और सनथ जयसूर्या (270) के बाद चौथे पायदान पर हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा पहले पायदान पर हैं।
बात बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में उनकी पारी की करें तो, कप्तान रोहित शर्मा उस समय बल्लेबाजी करने आए जब 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन था। आखिरी 7 ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 65 रनों की दरकार थी। रोहित शर्मा शुरुआत में तो संभल कर खेले, मगर एक बार जब उन्होंने आक्रामक रूप धारण किया तो उनका बल्ला फिर नहीं रुका।
रोहित शर्मा ने 51 रनों की इस पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182 से अधिक का रहा।